मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये काम वरना...

punjabkesari.in Friday, Jan 11, 2019 - 03:34 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य मकर राशि पर 14 जनवरी की शाम 7ः50 तो 14 जनवरी को देर रात में सूर्य अपनी राशि बदलेगा, इस कारण अगले दिन यानि 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। पूरे भारत में ये त्योहार अपने अलग अंदाज और अलग परंपरा के साथ मनाया जाता है। इस दिन पूजा-पाठ के साथ-साथ दान करने का भी बड़ा महत्व और इसका कई गुणा अधिक फल मिलता है। हिंदू धर्म में इस दिन से सभी शुभ और मांगलिक कार्य शुरु हो जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस दिन शास्त्रों में कई ऐसे काम भी बताए गए हैं जिन्हें करने की मनाही की गई है। कहा जाता है कि अगर ये काम कोई व्यक्ति कर ले तो उसे उसका अशुभ फल मिलता है। तो चलिए पाते हैं मकर संक्रांति के बारे में जानकारी -
PunjabKesari
शास्त्रों के मुताबिक इस दिन घर की औरतों को अपने बाल नहीं धोने चाहिए।

पेड़-पौधों की कटाई-छटाई भी नहीं करनी चाहिए। संक्रांति के दिन गलती से भी लहसुन, प्याज और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन चावल और मूंगदाल का सेवन करना शुभ माना जाता है।
PunjabKesari
मकर संक्रांति पर हर तरह के नशे से दूर रहना चाहिए। जैसे एल्कोहाल और स्मोकिंग इत्यादि से। इसके अलावा अपनी वाणी को भी पवित्र रखना चाहिए।

इस दिन सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। तो अगर आप उनकी कृपा पाना चाहते हैं तो सूरज ढलने के बाद अन्न का सेवन न करें।
PunjabKesari
बहुत लोगों को आदत होती है कि सुबह बैड टी पीते हैं। इस दिन सुबह उठकर स्नान और दान करके ही भोजन करना चाहिए। इस दिन अगर घर पर कोई साधु, संत या भिखारी आ जाए तो उसे खाली हाथ नहीं जाने देना चाहिए। इससे लाभ मिलता है।
कौन है GOLDEN BABA, क्या आप इनके बारे में जानते हैं ?(video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News