दिवाली से 7 दिन पहले खरीदारी करने का ये है शुभ मुहूर्त

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2020 - 06:56 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 27 नक्षत्र होते हैं, जिनमें हर एक का अपना अलग महत्व होता है। जिनमें से एक होता है पुष्य नक्षत्र। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार ये नक्षत्र पोषण देने वाला माना जाता है। जिसमें की गई खरीददारी बहुत शुभ होती है बल्कि कहा जाता है इस दौरान की गई खरीददारी से घर और जीवन में सुख-समृद्धि  आती है। ज्योतिषी बता रहे हैं कि इस बात दिवाली से पूरे 07 दिन पहले पुष्य नक्षत्र लग रहा है। जिस दौरान खरीददारी के लिए शुभ मुहूर्त कुल 24 घंटे 40 मिनट तक रहेगा। बता दें इस बार के नक्षत्रों के राजा पुष्य के शनिवार और रविवार के दिन आने के चलते रवि पुष्य का संयोग बन रहा है। 
Diwali 2020, Diwal, Diwali in india,  07th November Pushya Nakshatra Yog, Pushya Nakshatra, Pushya Nakshatra Yog, Ravi Pushya Yog, Pushya Nakshatra, Shubh Muhurat, Shubh Muhurat For Shopping, Auspicious Pushya Nakshatra  Yog, Jyotish Gyan, Jyotish Shastra
इस दौरान स्वर्ण आभूषण, खाता बहीं के साथ नवीन वस्तुओं की खरीदी स्थायी रूप से फल प्रदान करती है।  
 
बता दें ये पुष्य नक्षत्र 7 नवंबर शनिवार को सुबह 8:04 बजे शुरू होगा जो अगले दिन 8 नवंबर रविवार को सुबह 8:44 बजे तक रहेगा।

बताया जाता है कि पुष्य व अश्विनी नक्षत्र औषधि बनाने व प्रयोग के लिए भी श्रेष्ठ होते हैं। पुष्य नक्षत्र को समस्त नक्षत्रों का महाराजा माना जाता है। जो हर प्रकार के दोष नष्ट करता है। ज्योतिषी ये भी बताते हैं कि पुष्य नक्षत्र ग्रह विरुद्ध होने पर भी सम्पूर्ण कार्यों की सिद्धि करता है। परंतु विवाह जैसे कार्य के लिए इसे अधिक खास नहीं माना जाता। अन्य सभी मांगलिक कार्य के लिए पुष्य नक्षत्र को श्रेष्ठतम ही रहता है।  

यहां जानें मुहूर्त- 
चौघड़ियानुसार शनिवार को खरीदी के मुहूर्त
- शुभ : सुबह 8:09 से 9:39 बजे तक।
- चंचल: दोपहर 12:40 से 2:09 बजे तक।
- लाभ : दोपहर 2:10 से 3:39 बजे तक।
- अमृत : दोपहर 3:40 से 5:09 बजे तक ।
Diwali 2020, Diwal, Diwali in india,  07th November Pushya Nakshatra Yog, Pushya Nakshatra, Pushya Nakshatra Yog, Ravi Pushya Yog, Pushya Nakshatra, Shubh Muhurat, Shubh Muhurat For Shopping, Auspicious Pushya Nakshatra  Yog, Jyotish Gyan, Jyotish Shastra
चौघड़ियानुसार रविवार (8 नवंबर) को खरीदी के मुहूर्त
- शुभ : सुबह 6,40 से 8.10 बजे तक।
- अमृत : सुबह 8.11 से 9.40 बजे तक।
- चंचल : सुबह 9.41 से 11.10 बजे तक।
- लाभ : दोपहर 2.10 से 3.40 बजे तक।
- शुभ : शाम 5.10 से 6.40 बजे तक।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News