2020 में कैसा रहेगा धनु राशि वालों का हाल

punjabkesari.in Tuesday, Dec 31, 2019 - 06:11 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
धनु राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2020 बहुत ही शुभ रहने वाला है क्योंकि वर्ष की शुरुआत में ही राशि स्वामी बृहस्पति स्वराशि में विराजमान रहेंगें। कुंडली में इस योग के होने से आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। जो भी व्यक्ति शिक्षा से संबंधित क्षेत्र में कार्यरत हैं उनके लिए तो ये सोने पर सुहागे वाला काम करेंगे। विदेश में शिक्षा पाने के इच्छुक जातकों के लिए विदेश में शिक्षा पाने के योग भी बन रहे हैं। आपको अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम व विश्वास का रिश्ता बनाए रखने की आवश्यकता है। जिन प्रेमी प्रेमिकाओं का नया-नया रिश्ता जुड़ा हो उनके लिए रिश्तों में विभाजन का कारण राहू बन सकता है। ऐसे में आपको अपने साथी पर विश्वास बनाए रखना होगा और उसे उचित समय भी देना होगा।

2020 के लिए मजबूत रहने व परिवार में प्रेम व शांति का वातावरण बने रहने के आसार हैं। परिवार के किसी बड़े व्यक्ति की ओर से आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है। फिजूल खर्ची से बचकर रहें। बहुत जरूरी हो तो ही खर्चा करें। शनि के मार्गी होने से आपके लिए स्थितियां बदलनी शुरु होंगी। अचानक से धन लाभ की संभावनाएं बन सकती हैं। रूका हुआ धन भी इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। धनु राशि वाले अपने पूरे साल का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News