करवा चौथ ही नहीं धनतेरस के दिन भी मिल सकता है लंबी उम्र का वरदान

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2019 - 03:39 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
इस साल दिवाली का त्यौहार 27 अक्टूबर यानि रविवार के दिन पड़ रही है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन लक्ष्मी माता की पूजा का विधान है। इसके अलावा पौराणिक कथाओं के मुताबिक इस दिन श्री राम जी 14 साल के वनवास से वापिस अयोध्या आने पर अयोध्या वासियों ने सारी अयोध्या को दीयों से सजाया था। मगर दिवाली के दो दिन पहने एक और प्रमुख त्यौहार मनाया जाता है, जिसे धनतेरस कहते हैं।

इस बार धवतेरस का ये पर्व 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन धन के देवता कुबेर देव की पूजा करने से धन प्राप्ति तो होती है बल्कि साथ ही स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है। अब यकीनन आप सोच रहे होंगे कि लंबी उम्र का वरदान तो करवा चौथ के व्रत से मिलता है। तो आपको बता दें ज्योतिष शास्त्र में ऐसा एक उपाय बताया गया है जिसे धनतेरस के दिन अगर कोई कर लेता है तो उसे लंबी आयु का आशीष प्राप्त होता है। तो अगर आप भी चाहते हैं लंबी उम्र पाना तो धनतेरस के दिन ज़रूर अपनाएं ये उपाय-

उपाय-
मां लक्ष्मी से लंबी आयु एवं अपार धन पाने के लिए धनतेरस के दिन घर, आंगन, या अन्य व्यापार केंद्र को दीपकों से सजाएं। और संभव हो तो धनतेरस पर्व से लेकर दीपावली तक रोज 7 या 11 दीपक घर आंगन में जलाते रहे। माना जाता है ऐसा करने से व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र दोनों का वरदान प्राप्त होता है।

इसके अलावा धन प्राप्ति के लिए इस खास दिन किसी भी प्राचीन पीपल के पेड़ के नीचे सूर्यौदय से पहले या लगभग 5 बजे एवं सूर्यास्त के तुरंत बाद गाय के घी के दीपक आटे वाले 11 जलाएं और वहीं बैठकर श्री सुक्त का पाठ करें। माना जाता है इस उपाय से अनेक तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

बता दें इसके अलावा मान्यता है कि धनतेरस के दिन नए उपहार, सिक्का, बर्तन व गहनों की खरीदारी करना अधिक शुभ होता है। खास तौर पर इस चांदी खरीदना शुभ रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News