आज आषाढ़ी अमावस्या को लक्ष्मी जी की उपासना से होगी सौभाग्य की प्राप्ति

punjabkesari.in Friday, Jul 09, 2021 - 03:27 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज यानि आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के कर्म-कांड आदि किए जाते हैं। इसके अलावा इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा का भी खासा महत्व है। बता दें आषाढ़ अमावस्या को आषाढ़ी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। प्रत्येक अमावस्या तिथि की तरह इस तिथि पर भी दिन में पूजा, दान और स्नान का विशेष महत्व होता है। बात करें इस आषाढ़ अमावस्या की तो चूंकि ये अमावस्या तिथि शुक्रवार के दिन पड़ी है, इसलिए इस दिन का महत्व कई गुना बढ़ गया है। ऐसे में इनकी पूजा के साथ-साथ खास उपाय करने से इनका आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कैसे आज शाम को देवी लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। बता दें पंचांग के अनुसार शुक्रवार यानि आज चंद्रमा की स्थिति मिथुन राशि में रहेगी। यानि आज चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में रहेगा। जहां पर सूर्य और बुध पहले से ही युति बनाए हुए हैं। ऐसे में मिथुन राशि में शुक्रवार के दिन तीन ग्रहों की युति देखने को मिलेगी। अर्थात आज चंद्रमा, सूर्य और बुध मिथुन राशि में ही रहेंगे। 

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक देवी लक्ष्मी की आराधना के लिए शुक्रवार का दिन व अमावस्या तिथि को अधिक शुभ माना जाता है। इस दिन जो भी व्यक्ति माता लक्ष्मी की आराधना से व्यक्ति को अत्यंत शुभ फल प्राप्त होते हैं।  

पूजन विधि-
धर्म ग्रंथों में देवी लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है, जिस जातक पर इनका आशीर्वाद बरसता है उसे जीवन में कभी सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती। साथ ही साथ ही मान सम्मान में भी वृद्धि होती है।

खासतौर पर शुक्रवार को सुबह और शाम के समय लक्ष्मी जी की पूजा और आरती करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।

इनकी पूजा शुक्रवार की सुबह से ही आरंभ करनी चाहिए।

प्रात: काल स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए और पूजा प्रारंभ करनी चाहिए।

इसके उपरांत लक्ष्मी जी की प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए।

शाम के समय करें ये खास उपाय- 
शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। माना जाता है कि रात्रि के समय देवी लक्ष्मी भम्रण पर निकलती हैं, और जिस घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलता है, उस घर में प्रवेश करती हैं। 

अर्थात ये उपाय करने से घर के सदस्यों को इनकी कृपा प्रदान होती हैं। व इसके अतिरिक्त घर में से नकारात्मकत ऊर्जा दूर होती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News