अक्षय तृतीया- इन राशियों पर लक्ष्मी होंगी मेहरबान

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2020 - 06:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगा।  निजी मामलों पर कोई स्थायी किस्म का फैसला आज लेना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का मन बनेगा। माता-पिता का सुख मिलेगा।

वृष राशि वालों आज अगर निवेश करने जा रहें हैं तो समय अच्छा है। पैसों के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। आज आप कमाएंगे भी और  बचाएंगे भी। समय अच्छा है सोचे हुए काम आज ही शुरु कर लें। आज आप उत्साह, उम्मीद और आत्मविश्वास के बलबूते जोखिम भी उठाएंगे।

मिथुन राशि वाले स्टूडेंटस को ज्यादा करनी पढ़ेगी। इसका नतीजा भी अच्छा रहेगा। कुछ घरेलू काम, जिसे आप काफी समय से टालते आ रहे हैं, आज निपटाना पड़ सकता है। बिजनेस में आपका कोई सामाजिक संपर्क आज आपकी मदद करेगा। आज योजना बनाने के लिए दिन आपके लिए ठीक है लेकिन फैंसले करने के लिए आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है।

कर्क राशि वालों आज आपका आपकी पैसों की स्थिति में जल्द ही अच्छा परिवर्तन आने वाला है। ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ़ होगी। इसके साथ ही ऑफिस में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ेगा।. करिअर के क्षेत्र में आपको कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं, लेकिन यह अंततः आपके ही हित में रहेगा। आज आप दूसरों की जितनी मदद करेंगे, आगे चल कर आपको उतना ही लाभ होगा। 

सिंह राशि वालों आज आप भविष्य की किसी योजना की तैयारी करेंगे।  आज आपको अपने प्रेमी, जीवनसाथी या अन्य महत्वपूर्ण रिश्तेदारों के साथ मामले सुलझाने में या उनके महत्व के किसी काम में बहुत समय देना होगा। आज आपको कामों में रूकावटों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप खुद की कोशिशों से आज सफलता पा लेंगे।

कन्या राशि वालों आज का दिन कुल मिलाकर आपके लिए अच्छा रहेगा। करिअर में लंबी छलांग लगाने की आपकी योजना आज तैयार हो जाएगी। आज आप नौकरी बदलने के बारें में सोच सकते हैं। और कुछ नहीं तो आप शिफ्ट बदल सकते हैं। बिजनेस में अगर कोई कन्फ्यूजन की स्थिति है, तो वह पार्टनर से बातचीत से दूर हो जाएगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। आप अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिहाज से बहुत अच्छी स्थिति में जरूर हैं, लेकिन वास्तव में आपके लिए कम बोलना और ज्यादा सुनना ही बेहतर रहेगा। आज आपका बिजनेस पार्टनर, प्रेमी या जीवनसाथी आपसे नाराज रह सकता है। आज पैसों से जुड़े महत्वपूर्ण सौदे होने के योग हैं लेकिन हो सके तो टाल दें।

वृश्चिक राशि वालों किसी नए और उपयोगी काम की शुरुआत आज हो सकती है। पारिवारिक मामलों के कारण अचानक व्यस्तता बढ़ सकती है। पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा। आपको दोस्तों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। अचानक बड़े लोगों से कांटेक्ट बनेंगे। 

धनु राशि वालों आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन आने जा रहे हैं। परिवार में किसी के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपकी ऑफिस की स्थिति अच्छी रहेगी। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आज प्रेमी से अपने मन की बात कहने के लिए भी बहुत अच्छा समय है। आज आप अपनी वाणी से लोगों को मोहित कर के अपने काम बनवा लेंगे।

मकर राशि वालों घर से ही कोई कारोबार शुरु करने का जो विचार आपको पिछले कुछ दिनों से लगातार सूझता आ रहा है, वह आज शुरू हो सकता है। आज आपका मन दो मामलों में उलझा रहेगा लेकिन आज आप जो भी निर्णय लेंगे वो आपके लिए फायदेमंद होगा। आज का दिन पैसों के मामलों के लिए ठीक है। यात्रा के योग भी बन रहें हैं। दांतों में भी समस्या बढ़ रही है।

कुंभ राशि वालों बिजनेसमैन के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। अपने बिज़नेस को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से वफ़ादारी दिखाएं नहीं तो मतभेद हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग हैं।

मीन राशि वालों अगर हाल ही में आपके मन मे किसी व्यक्ति के बारे में कुछ गुप्त भावनाएं पनपने लगी हैं, तो उनको ज्यादा से ज्यादा कठोरता से काबू में रखें। आज आप किसी भी काम के लिए संकोच न करें और जो सोच रहे हैं वो कर दें। आज छुपी चीजें अचानक सामने आ जाएंगी। पुराने कांटेक्ट आपके काम आएंगे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News