Corona का नया स्ट्रेन नहीं मचा पाएगा कहर, ग्रहों की चाल बना रही शुभ योग

punjabkesari.in Saturday, Jan 02, 2021 - 02:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
Coronavirus Analysis: ब्रिटेन से निकलकर दुनिया के कई देशों में पांव पसार रहा कोरोना का नया स्ट्रेन वर्ष 2021 में देश दुनिया में कोई कहर नहीं मचा पाएगा, इसलिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। जिस शुभ योग में नए साल की शुरुआत हो रही है और नए साल में ग्रहों का जो कंबीनेशन बन रहा है, वह यह बता रहा है कि वर्ष 2021 दुनिया के लिए काफी राहत भरा रहने वाला है।

PunjabKesari Coronavirus News Update
 Coronavirus effects on human: भले ही ब्रिटेन में कोविड-19 के नए स्टेन मिलने के बाद दुनिया भर में हलचल मची हुई है और कोरोना वायरस ने कई जगह अपने रूप बदले हैं लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। वर्ष 2021 काफी शुभ रहने वाला है।

Coronavirus Outbreak: एक तो वर्ष 2021 की शुरुआत बहुत ही शुभ योग में यानी पुष्य नक्षत्र में कन्या लग्न व कर्क राशि  में हो रही है। दूसरा वर्ष के पहले दिन ही शुक्रवार है, जिसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। तीसरा 2021 की वर्ष प्रवेश कुंडली में लग्नेश बुध व चंद्रमा दोनों ही अच्छी एवं मजबूत स्थिति में होंगे। यह इस बात का संकेत है कि नया साल पूरी दुनिया के लिए सकारात्मक परिवर्तन और उन्नति लेकर आ रहा है। वर्ष प्रवेश कुंडली में लग्नेश बुध की स्थिति बहुत अच्छी है, ऐसे में पूरी दुनिया में कोरोना महामारी न्यून होती चली जाएगी और करोना का नया स्ट्रेन बिल्कुल भी कहर नहीं मचा पाएगा ।
PunjabKesari Coronavirus News Update
Coronavirus effects: वर्ष 2020 की शुरुआत पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में हुई थी और धनु राशि में पांच ग्रह एक साथ थे। वर्ष 2020 की शुरुआत में बुध, शनि और बृहस्पति धनु राशि में सूर्य के साथ होने से अस्त थे, जिससे इन तीन ग्रहों का शुभ असर कम हो गया था। इसके अलावा सूर्य और केतु पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में थे जबकि बुध और देव गुरु बृहस्पति गंड मूल नक्षत्र में एक साथ थे। नक्षत्रों व ग्रहों की यह जो युति यानी कंबीनेशन बना था, उससे वर्ष 2020 देश-दुनिया के लिए सुखद साबित नहीं हुआ बल्कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस के कहर से प्रभावित हुई।

Coronavirus Astrology predictions: वर्ष 2021 ऐसा नहीं है। इसकी शुरुआत बहुत बढ़िया है।  वर्ष प्रवेश कुंडली में मन का कारक चंद्रमा का स्वराशि में होना भी बड़ा संयोग है। इससे जनमानस की मानसिक शक्ति बढ़ेगी और ये साल सभी के जीवन में आत्मविश्वास और मानसिक शांति को बढ़ाएगा। 2021 की वर्ष प्रवेश कुंडली में लाभ स्थान और लाभेश चंद्रमा का मजबूत होना इस बात का भी संकेत देता है कि आने वाला साल भारत सहित विश्व की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।।

Coronavirus and astrology: वर्ष 2021 में पूरे साल शनि का संचार मकर राशि में, राहु वृष में, केतु वृश्चिक में और बृहस्पति 6 अप्रैल तक मकर राशि में रहने के बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जो इस अवस्था में 15 सितंबर  तक रहने के बाद  फिर अपनी वक्री गति शुरू करते हुए  मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। जिसके बाद वो पुनः मार्गी होने के उपरांत 20 नवंबर, शनिवार के दिन पूर्वान्ह 11:23 पर मकर से कुंभ राशि में विराजमान होंगे। मंगल ग्रह वर्ष भर मेष राशि से वृश्चिक राशि तक सफर करेंगे।
PunjabKesari Coronavirus News Update
Happy New Year 2021: नए साल की सबसे बड़ी बात यह भी है कि शुक्र ग्रह 4 जनवरी को 5:16 पर मिनट पर देव गुरु बृहस्पति की धनु राशि में आ रहे हैं । औषधि पर भी शुक्र का आधिपत्य है। शुक्र  ग्रह धनु राशि में आ रहे हैं तो  इन दिनों अस्वस्थ चल रहे लोगों को जहां बीमारी से राहत मिलेगी, वहीं देश-दुनिया को औषधि विज्ञान के क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता जनमानस को इस महामारी के दौर से बाहर निकालने में सक्षम होगी। मजबूत चंद्रमा के प्रभाव से वर्ष 2021 कोरोना के मानसिक भय से बाहर निकलकर पूरे उत्साह के साथ जीवन में आगे बढ़ाने को प्रेरित करेगा।

Planetary position in 2021: 6 अप्रैल को बृहस्पति के नीच राशि मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करते ही नया साल अपना पूर्ण प्रभाव देने लगेगा। कोरोना से बचाव और वैक्सीन की उपलब्धता तेजी से आगे बढ़ेगी। राष्ष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर अच्छे बदलाव होंगे। भारत की कुंडली के हिसाब से भी पूरे साल बृहस्पति का संचार भारत की कुंडली के कर्म स्थान में रहेगा जो आने वाले साल में देश मे नए रोजगारों को बढ़ाएगा। वैश्विक पटल पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 
2021 prediction: वर्ष 2021 का प्रवेश कन्या लग्न में हो रहा है और भाग्य स्थान में उच्च राशि का राहु स्थित है इसलिए यह साल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी बहुत क्रांतिकारी साबित होगा। आईटी सेक्टर को खास तौर पर मजबूती मिलेगी।

Covid-19: वर्ष 2021 में ग्रहों के कंबीनेशन व नए साल पर बन रहे शुभ योग यह बता रहे हैं कि वर्ष 2021 की न केवल शुरुआत शानदार होगी बल्कि यह साल कई मामलों में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों भरा भी साबित होगा। खुशियां बरसेंगी और अधूरे पड़े काम भी हम पूरे उत्साह के साथ पूरे कर पाएंगे। कोरोना महामारी के खौफ से भी हम बाहर आ जाएंगे और पूरी तरह एनर्जी से भरपूर रहेंगे।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com
PunjabKesari Coronavirus News Update

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News