Char dham Yatra 2022: तीर्थ यात्रियों को मिलेगा एक लाख का बीमा

punjabkesari.in Thursday, Jun 16, 2022 - 08:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

देहरादून: उत्तराखंड के चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री  के मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों को किसी दुर्घटना पर अब एक लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। प्रदेश के पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज की पहल पर आध्यात्मिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति ने बीमा प्रीमियम का बीड़ा उठाया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति दिल्ली के संस्थापक भी हैं। 

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी जोशीमठ ( बदरीनाथ) उखीमठ( केदारनाथ) बड़कोट( यमुनोत्री), भटवाड़ी ( गंगोत्री) को पत्र लिखकर सूचित किया है कि मंदिर परिसर में क्षेत्र में किसी दुर्घटना पर यह बीमा कवर दिया जायेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News