Chanakya Niti: ऐसे लोगों के आगे हर कोई झुका देता है अपना सिर

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2020 - 06:37 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
चाणक्य को कौन नहीं जानता, न केवल प्राचीन समय में लोग इनके नाम से अच्छे से रूबरू थे, बल्कि आज के समय में भी बहुत से लोग इनकी बातों पर अमल करते हैं। मगर क्यों? 

ये एक ऐसा सवाल है जो आपके दिमाग में भी आया होगा और इसका उत्तर जानने की लालसा भी जागी होगी। तो इसका उत्तर देते हुए बताते हैं, आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन में जो कुछ हासिल किया वो अपने ज्ञान के दम पर हासिल किया। इनके ज्ञान के बल पर न केवल इन्होंने बल्कि चंद्रगुप्त मौर्य ने एक पूरा राज्य हासिल किया। कहा जाता है इनकी नीतियां इतनी शिक्षित थी, कि कोई भी आम इंसान इन्हें अपनाकर इसके दम पर अपने जीवन में बुलंदियों को छू सकता था। बता दें अपने नीति शास्त्र में इन्होंने स्त्री पुरुष से लेकर धन आने के बारे में, धन को रोकने के बार में, अधिक धन पाने के फायदे व नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया है। 

तो चलिए जानते हैं चंद पंक्तियों में बता गई इनकी नीतियों के बारे में जिसमें उन्होंने बताया है कि किसके आग हर कोई अपना सिर झुका देता है।  

अर्थवान सर्वलोकस्य बहुमत:।

अर्थ : निर्धन व्यक्ति चाहे कुछ भी कहता रहे उसकी बात का प्रभाव समाज पर इतना नहीं पड़ता जितना प्रभाव एक धनवान का पड़ता है। धनवान के सामने सभी झुक जाते हैं क्योंकि धन की आवश्यकता सभी को होती है।

परंतु इसका मतलब ये नहीं है इंसान गलत कार्य करके धन इकट्ठा कर लें और अपने आगे हर किसी को सिर झुकाने पर मज़बूर करें। चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में ये भी बताया है कि जो लोग गलत तरीके से पैसे कमाता है वो कभी समाज में उस सम्मान का हकदार नहीं बन पाता, जिसकी वो कामना करता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News