Chanakya Niti: कुछ नया सीखने के लिए बनना पड़ता है बेशर्म

punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2020 - 03:39 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आचार्य चाणक्य, ये ऐसे महान विद्वान थे जिन्हें किसी भी तरह के परिचय की आवश्यकता नहीं है। दुनिया भर में इनको इनके ज्ञान के दम पर जाना जाता है। जाना जाए भी क्यों न आख़िर इन्होंने केवल अपने ज्ञान के दम पर मौर्य वंश की स्थापना करवाने में एक अहम योगदान निभाया था। प्राचीन समय में लिखित इनकी नीतियां आज भी अगर कोई अपनाता है तो उसका असफल होना मुश्किल ही नही नामुमकिन लगता है। बल्कि कहते हैं इनकी नीतियां इतनी शक्तिशाली मानी जाती हैं कि दुश्मन भी इन्हें भांप नहीं पाते। यही कारण है कि आज भी लोग इनकी इन नीतियां को फॉलो करना पसंद करते हैं। तो आप सही समझ रहे हैं हम आपको आज इनकी इनकी द्वारा बताई गई ऐसी ही नीतियों के बारे में बताने वाले हैं जो ज्ञान व शिक्षा से संबंधित है। दरअसल चाणक्य द्वारा बताई गई इन बातों को जो भी अपनाता है उसे अपने जीवन में सफलता ज़रूर मिलती है। यानि कि इसका अर्थ हुआ कि हर किसी के लिए ये नीतियां लाभकारी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में-
PunjabKesari,Chanakya Niti In Hindi, Chanakya Gyan, Chanakya Success Mantra In Hindi, चाणक्य नीति सूत्र, Acharya Chanakya
आराम का त्याग-
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति ज्ञान की चाह रखता है तो उसे सबसे पहले अपने आराम का त्याग करना होगा। क्योंकि कुछ नया सीखने की प्रक्रिया में हर किसी को कोई न कोई कष्ट झेलना पड़ता है। जो इंसान कष्टों को झेलने के बावज़ूद भी ज्ञान की तालश में लगा रहता है उसका भविष्य उज्जवल होता है।

योजनाओं को किसी के आगे प्रकट न करें-
जैसे कि आप सब जानते हैं पुराने समय की तुलना में आज के समय में प्रतिस्पर्धा अधिक है, इसलिए  चाणक्य का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को अपनी योजनाएं तब तक गुप्त रखनी चाहिए जब तक कि वह सार्थक न कर लें। इससे लोग आपकी योजनाओं को जानकर उसे प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं।
PunjabKesari, plans
भाषा पर रखें नियंत्रण-
हर व्यक्ति को अपने कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण पसंद होता है। कई बार ऐसा होता है जो न चाहते हुए भी मुंह से निकल जाता है। फिर बाद में उसका पश्चाताप होता है। इसलिए ऐसे में चाणक्य ने कहा है कि जो लोग अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, आखिर में वो नष्ट होते हैं।

चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहें-
अगर ज्ञान पाने के लिए आपको किसी तरह की चुनौती का सामना करना पड़े तो उसे घबराएं नहीं बल्कि उसका डटकर सामना करें। कहा जाता जो लोग चुनौतियों का सामना करने के लिए योजना बनाते हैं और उसके लिए तैयार रहते हैं,  उन्हें सफलता ज़रूर मिलती है।
PunjabKesari, Difficulties

कुछ सीखने के लिए बेशर्म होना ज़रूरी-
चाणक्य कहते हैं प्रत्येक इंसान पेशेवर मसले पर कुछ न कुछ गलतियां करता है। जिस कारण उसे बहुत बार असफलता का सामना करना पड़ता साथ ही साथ उसके आत्म सम्मान को भी ठेस पहुंचती है। ऐसे में लोग सावधानी से चलने लगते हैं और ज़ोखिम उठाने से बचते हैं। ऐसे में चाणक्य सलाह देते हैं कि इंसान को सीखने के मामले में बेशर्म होना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News