Chanakya Niti : अंतिम समय तक साथ देती हैं ये चीज़ें, आप भी ज़रूर जानें

punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2020 - 05:53 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अगर आपके घर में बड़े-बुजूर्ग हैं तो आपको यकीनन उनसे  ऐसी बातें सुनने को मिलती है जिनमें जीवन को बेहतर बनाने का सलीका होता है। इन्ही में से एक ऐसी बात होती है जो लगभग हो कोई कहता है, कि इंसान इस दुनिया में आया भी खाली हाथ है और जाएगा भी खाली हाथ। रिश्ते नाते, पैसा, घर-संपत्ति आदि सब सही छोड़ कर जाता है। तो वहीं इनमें से कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिनकी जीवन में बहुत सी चीज़ें जीवन के अंतिम काल से पहले ही छोड़ जाती है। मगर चाणक्य के अनुसार कुछ ऐसी भी चीज़ें होती हैं जो अगर किसी के जीवन में हो तो अंतिम समय कर साथ रहती है। मगर वो चीज़ें क्या हैं आइए जानतें हैं आचार्य चाणक्य द्वारा दिए गए श्लोक से-  
PunjabKesari, Chanakya Niti In Hindi, Chanakya Gyan, Chanakya Success Mantra In Hindi, चाणक्य नीति सूत्र, Acharya Chanakya, Chanakya Niti Sutra, Niti Sutra in hindi, Dharm, Punjab kesari
चाणक्य नीति श्लोक- 
विद्या मित्रं प्रवासेषु भार्या मित्र गृहेषु च।
व्याधितस्यौषधं मित्र धर्मो मित्रं मृतस्य।।

उपरोक्त श्लोक के अनुसार सबसे पहली वस्तु है ज्ञान, चाणक्य का कहन है कि प्रत्येक व्यक्ति का सबसे बड़ा साथी उसका ज्ञान होता है, जो उसकी अंतिम सांस तक उसका साथ देता है। बल्कि जिस व्यक्ति के पास ज्ञान होता है वो अपनों से दूर होने पर भी कभी अपने जीवन में संतुलन नहीं खोता और हमेशा अपनी समझ से काम लेता है। 
PunjabKesari, Chanakya Niti In Hindi, Chanakya Gyan, Chanakya Success Mantra In Hindi, चाणक्य नीति सूत्र, Acharya Chanakya, Chanakya Niti Sutra, Niti Sutra in hindi, Dharm, Punjab kesari

शादीशुदा व्यक्ति का सबसे बड़ा साथी होता है पत्नी। जी हां, चाणक्य के अनुसार पति के लिए उसकी अर्धांगिनी उसकी घनिष्ठ मित्र होती है, जो हर हाल में मरते दम तक अपने पति का साथ निभाती है। मुश्किल के समय में पति की सबसे बड़ी ताकत उसकी पत्नी ही होती है।

इसके बाद आती है दवाा। कहते हैं जो मनुष्य बीमार होता है उसकी सबसे बड़ी दोस्त होती है उसकी दवा। जो मनुष्य के स्वास्थ्य को ठीक करने में अपना पूरी योगदान देती है। 
PunjabKesari, medicine
चौथी और सबसे अहम चीज़ है इंसान का धर्म। चाणक्य के अनुसार हर मनुष्य के लिए सर्वोपरि है, जो व्यक्ति के साथ उसके अंतिम समय तक रहता है। शास्त्रों में कहा गया है कि जो व्यक्ति धर्म की डगर पर चलते हुए कार्य करता है, उसे उसके आधार पर ही पाप व पुण्य की प्राप्ति होती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News