आज होगी सबकी मनोकामना पूरी करने वाली मां सिद्धिदात्री की पूजा

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 09:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): नई दिल्ली स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक झंडेवाला देवी मंदिर में शनिवार को वासंतिक नवरात्र के 8वें दिन मां के 8वें स्वरूप महागौरी का श्रृंगार व पूजा अर्चना पूर्ण विधि विधान के साथ की गई। इनका वर्ण पूर्णता गौर है। इनकी गौरवर्ण की उपमा शंख चंद्र और कुंद के फूल से की जाती है। इनकी आयु 8 वर्ष की मानी गई है। इनके समस्त वस्त्र एवं आभूषण आदि भी श्वेत है। इनकी चार भुजाएं है। इनका वाहन वृषभ है।  

मां सभी की मनोकामना पूर्ण करती हैं : सूर्यनारायण  पांडे
मैं 9 दिन व्रत करता हूं। मां सभी की मनोकामना पूर्ण करती हैं। हम लोग आज अष्टमी नवरात्रों में कन्या का पूजन किया। माता रानी सभी को आर्शीवाद दे। हम लोग शिव मंदिर शालीमार गांव में पूजाा अर्चना किए। माता रानी सभी की मनोकामना पूर्ण करें। 

मां के दर्शनों के लिए उमड़ा भक्तों का समूह 
अष्टमी होने के कारण अष्टमी जागरण ज्योत प्रचंड रात्रि 9.00 बजे की गई जिस का सीधा प्रसारण झंडेवाला देवी मंदिर के यू-टयूब चैनल, वेबसाइट, एवं मंदिर की एप्लीकेशन के माध्यम से किया गया। जागरण  में सुप्रसिद्ध गायक राज चंचल एंड पार्टी पठानकोटवाले एवं कुलदीप सिंह एंड पार्टी द्वारा मां का गुणगान किया गया। अष्टमी जागरण आरती के पश्चात कन्या पूजन किया गया व जागरण सम्पूर्ण हुआ। भक्तों का ऐसा विश्वास है की आज के दिन मां झंडेवाली से सच्चे हृदय से मांगी हुई हर मनोकामना पूरी होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News