Chaitra Navratri 2022: ऐसे करें कन्याओं का पूजन, मिलेगा मां का आशीर्वाद

punjabkesari.in Sunday, Apr 03, 2022 - 03:35 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म ेके साथ
02 अप्रैल से इस वर्ष के चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गए हैं। लगभग सभी लोग जानते हैं कि नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तो कन्या पूजा का विधान होता है। मान्यता प्रचलित है कि नवरात्रि की अष्टी या नवमी को कन्याओं का पूजन करना अनिवार्य होता है बल्कि इसके बिना नवरात्रि में की गई पूजा सफल नहीं मानी जाती।  इससे मां दुर्गा अति प्रसन्न तो होती ही हैं साथ ही साथ जातक की सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। तो आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि के दौरान किन खास पदार्थों से देवी दुर्गा के साथ कन्याओं का पूजन करना लाभदायक होता है। लेकिन इससे पहले आपको जानें नवरात्रि में कितने वर्ष की कन्या को किसी देवी का रूप माना जाता है।
PunjabKesari Chaitra Navratri 2022, Chaitra Navratri, Chaitra Navratri Vastu Upay, Chaitra Navratri Vastu Remedies, Chaitra Navratri Vastu Remedies in Hindi, Kanya Pujan And Vastu Upay, Dharm
एक साल की कन्या-“संध्या”
दो साल की कन्या-“सरस्वती”
तीन साल की कन्या -“रिद्धिमूर्ति”
चार साल की कन्या -“कालिका”
पांच साल की कन्या -“सुभगा”
छ: साल की कन्या -“उमा”
सात साल की कन्या-“मालिनी”
आठ साल की कन्या-“कुब्जा”
नौ साल की कन्या-“कालसंदर्भा”
PunjabKesari Chaitra Navratri 2022, Chaitra Navratri, Chaitra Navratri Vastu Upay, Chaitra Navratri Vastu Remedies, Chaitra Navratri Vastu Remedies in Hindi, Kanya Pujan And Vastu Upay, Dharm

दस साल की कन्या -“अपराजिता”
ग्यारह की कन्या -“रुद्राणी”
बारह साल की कन्या-”भारवी”
तेरह साल की कन्या -“महालक्ष्मी”
चौदहवें साल की कन्या -“पीठनायिका”
पंद्रहवें साल की कन्या -“क्षेत्रजा”
सोलहवें साल की कन्या- “अम्बिका”।

PunjabKesari Chaitra Navratri 2022, Chaitra Navratri, Chaitra Navratri Vastu Upay, Chaitra Navratri Vastu Remedies, Chaitra Navratri Vastu Remedies in Hindi, Kanya Pujan And Vastu Upay, Dharm
से करें पूजन-

सांसारिक मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु किसी एक कन्या का सफेद और लाल फूलों से पूजन करना चाहिए।

भौतिक इच्छाओं की प्राप्ति के लिए कन्याओं को लाल व पीले रंग के फल अर्पित करने चाहिए।

इसी कड़ी में नवरात्रि में कन्याओं में मिठाई बांटनी चाहिए।

छोटी कन्याओं को रंग-बिरंगे वस्त्र या रुमाल, रिबन आदि भेंट करें।

संतान लाभ हेतु संतान कन्या पूजान करने के बाद लड़कियों को अपनी इच्छानुसार वस्तुएं भेंट करें।

नवरात्रि के दौरान कुमारियों को खेल-कूद की वस्तुएं जैसे खिलौने, रस्सी इत्यादि भेंट कर सकते हैं।

कन्याओं को लेखन की चीज़े,  जैसे कापी कलम आदि देना अच्छा माना जाता है।

ज्योतिष उपाय के अनुसार कन्याओं को मीठा भोजन खिलाना चाहिए इससे धन प्राप्ति होती हैं।

घर में कन्याओं के साथ मिलकर हवन करें, बाद में उन्हें इलायची और पान खिलाएं। 
PunjabKesari इलायची, cardamom


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News