आज बुध करेंगे वृष राशि में प्रवेश, आईए जानें आप पर होगा क्या असर
punjabkesari.in Saturday, May 09, 2020 - 09:29 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Mercury transit Taurus: आज शनिवार, 9 मई को नवग्रहों में सबसे छोटा ग्रह बुध मेष राशि को छोड़कर वृष राशि में प्रवेश करने वाला है। 24 मई तक ग्रहों का राजकुमार बुध यहीं पर वास करेगा। वृष राशि बुध के दुश्मन माने जाने वाले शुक्र की राशि है। आईए जानें आप पर होगा क्या असर-
मेष- ये राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ लाभ लेकर आया है। सभी तरह की टेंशन से निजात मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और धन-लाभ के योग भी बन रहे हैं।
वृष- बुध हर काम में शुद्धता का संचार करेगा। जॉब और कारोबार में मनचाहे लाभ प्राप्त होंगे। फैमिली और सोसाइटी में मान-यश की प्राप्ति होगी।
मिथुन- अच्छे दिन आने में अभी समय लगेगा। धन संबंधित कामों में विशेषकर कोई बड़ा सौदा करने से पहले किसी विद्वान से विचार-विमर्श करें। रिस्क न लें।
कर्क- खुशियां बांहे पसारे आपके इंतजार में खड़ी हैं। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। जैसी दिल की ख्वाहिश होगी वैसे ही फल प्राप्त होंगे। गुड न्यूज भी मिलेगी।
सिंह- सेल्फ कांफिडेस में बढ़ौतरी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। हर काम में परिवार आपके साथ खड़ा होगा। सभी मुश्किलें आसान होंगी।
कन्या- सुख-स्मृद्धि बढ़ेगी। लंबे समय से चले आ रहे वाद-विवाद और मकदमों में जीत हासिल होने के योग बन रहे हैं। रुके हुए कामों को गति मिलेगी और वे फिर से शुरु होंगे।
तुला- टेंशन बढ़ सकती है। कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छे-बुरे का विचार कर लें। अनचाही परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक- वैसे तो ये राशि परिवर्तन सामान्य प्रभाव देने वाला रहेगा लेकिन जितनी मेहनत करेंगे उससे अधिक फल मिलने की संभावना है। कर्म करें, फल की इच्छा न करें।
धनु- वक्त और हालात दोनों आपके पक्ष में रहेंगे। दुश्मन चाह कर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं सकेंगे। फैमिली से बहुत प्रेम और सम्मान मिलेगा।
मकर- समाज में रुतबा बढ़ेगा। सभी तरफ से मान-सम्मान और प्रेम मिलेगा। धन आगमन के बहुत सारे नए स्त्रोत बनेंगे। जो भविष्य में बड़ा लाभ देंगे।
कुंभ- परेशानियां बढ़ सकती हैं। कोई बड़ा नुकसान होने के भी योग बन रहे हैं। लोगों की बातों से बच कर रहें। आपके विरुद्ध तरह-तरह के प्रपंच रच सकते हैं।
मीन- जिस काम को करने की लंबे समय से सोच रहे हैं, उसका शुभ आरंभ होगा। मनचाही सक्सेस हासिल होगी। समाज में खास पहचान बनेगी।