आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Saturday, Oct 29, 2022 - 08:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction In Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 29 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिन के स्वामी चंद्र देव हैं।
मूलांक 2 वाले जातकों का स्वभाव बहुत ही चंचल कोमल होता है। ये लोग दूसरों से हमेशा मुस्कुरा कर बात करते हैं। मूलांक 2 वाले जातक दूसरों के साथ बहुत जल्दी अपनापन बना लेते हैं। ये लोग कभी अकेले नहीं रह सकते। इन्हें हर समय अपने आसपास परिवार या दोस्त चाहिए होते हैं। ये लोग बहुत ही भावुक होते हैं। ये लोग बुद्धि के साथ-साथ हमेशा अपने मन की भी सुनते हैं। इन्हें दूसरों के दर्द से भी रोना आ जाता है। ये लोग छोटी-छोटी बातों से परेशान होकर मन विचलित कर लेते हैं।
मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत अच्छी होती है। इन्हें एक अच्छे कवि के रूप में उभरते हुए देखा जाता है। मूलांक 2 वाले जातकों की एकाग्रता शक्ति अच्छी होने के कारण उनकी शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। मूलांक 2 वाले जातक परिस्थितियों से जल्दी से नहीं घबराते। ये लोग हर परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढालने की क्षमता रखते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आप समाज सेवा के कार्यों में रुचि दिखाएंगे। खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उत्तम परिणाम मिलेंगे। अपने मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे।
कुछ अधूरे कामों को पूरा करने के लिए समय श्रेष्ठ है। अक्टूबर के महीने के शेष दिन आपके लिए शुभ रहेंगे। किसी नए काम की मिली जिम्मेदारी को आप बखूबी निभा पाएंगे। नवंबर के महीने में किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। भावनाओं में बहकर किसी को कोई वायदा न करें। अपनी वाणी पर संयम रखें। दिसंबर के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
वर्ष 2023 में जनवरी के महीने का समय किसी नए काम को शुरू करने के लिए श्रेष्ठ है। कार्य क्षेत्र पर भी आपको उच्च अधिकारियों से सहायता मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। फरवरी के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी को पैसा उधार न दें। मार्च के महीने में समय आपके अनुकूल है। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। किसी भी काम को आप समय से पूरा करने में सफल रहेंगे।
अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। कोई शॉर्टकट न अपनाएं। मई और जून के महीने का समय पारिवारिक जिम्मेदारियों के इर्द-गिर्द घूमेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। खरीदारी पर नकदी धन खर्च होगा।
जुलाई के महीने में संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। यात्राएं करते हुए सावधानी बरतें। अगस्त के महीने में बेकार की चिंताएं आपको घेरे रहेंगी। मानसिक अशांति के कारण स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ हो सकती है। योग का सहारा लेना बेहतर होगा। सितंबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें, उतावलेपन के कारण अपने ही कामों को बिगाड़ लेंगे।
उपाय-
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।
गायत्री मंत्र का जाप करें।
पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
पीले रंग का धागा गले में पहनें।
यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।
चावल का दान मंदिर में करें।
काले और नीले रंग से परहेज करें।
गाय को हरा चारा खिलाएं।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com