देवगुरु की इन बातों पर करें अमल, मुश्किल कामों में भी मिलेगी सफलता

punjabkesari.in Friday, May 12, 2017 - 11:23 AM (IST)

बृहस्पति देवताअों के गुरु हैं। इनकी कृपा से धन-समृद्धि, पुत्र और शिक्षा की प्राप्ति होती है। देवगुरु वृहस्पति ने ऐसी कई बातों के बारे में भी बताया है जो हर किसी के लिए काम की सिद्ध हुई हैं। उन्होंने ऐसी 3 बातों का उल्लेख किया है जिनको ध्यान रखने से मुश्किल कामों में भी सफलता मिल सकती है। 

त्यज दुर्जनसंसर्ग भज साधुसमागमम्।
कुरू पुण्यमहोरात्रं स्मर नित्यमनित्यताम्।

अर्थात:
मनुष्य को बुरे विचारों अौर आदतों वाले लोगों की संगति नहीं करनी चाहिए। व्यक्ति को बुद्धिमान अौर सज्जन लोगों से ही मित्रता करनी चाहिए। अच्छे लोगों की संगति में रहकर ही मनुष्य धर्म अौर पुण्य के कार्य कर सकता है। 

तैस्तच्छरीरमुत्सृष्टं धर्म एकोनुग्च्छति।
तस्ताद्धर्मः सहायच्श्र सेवितव्यः सदा नृभिः।।

 

अर्थात: हर कोई कभी न कभी मनुष्य का साथ छोड़ देता है लेकिन धर्म व्यक्ति का साथ कभी नहीं छोड़ता। जब अन्य मनुष्य, वस्तु आपका का साथ नहीं देते तब व्यक्ति के किए गए धर्म अौर पुण्य के कार्य आपकी मदद करते हैं। यही कार्य व्यक्ति की हर परेशानी में रक्षा करते हैं। 

सकृदुच्चरितं येन हरिरित्यक्षरद्वयम्।
बद्धः परिकरस्तेन मोक्षाय गमनं प्रति।।

अर्थात:
मनुष्य को हर परिस्थिति में भगवान को याद करना चाहिए। भगवान का स्मरण करके ही सफलता हासिल की जा सकती है। जो व्यक्ति इस बात को समझ लेता है उसे जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है अौर अंत में उसके लिए स्वर्ग पाना भी संभव हो जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News