अयोध्या मे दीपोत्सव को World Famous  करने की हो रही हैं तैयारी

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2019 - 04:36 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जैसे कि सब जानते हैं कि जब से 2017 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश की वागडोर संभाली है उसके बाद से इस साल अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव का तीसरा वर्ष है। बताया जा रहा है इस बार दीपोत्सव का ये महान उत्सव कुछ पांच दिनों तक अपनी अलौकिक, अद्भुत, अविस्मरणीय एवं ऐतिहासिक छटा बिखेरने वाला है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव ने पुलिस महानिदेशक व अपर मुख्य सचिव गृह के साथ जाकर बीते मंगलवार को अयोध्या पहुंचकार सभी व्यवस्थाओं व तैयारियों का जायजा लिया और अपराह्न कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

इसके साथ ही मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश बताया कि इस बार का दीपोत्सव अयोध्या के संत महात्माओं के मार्गदर्शन व अयोध्यावासियों के जन सहयोग से विश्व विख्यात बनाया जाए न का प्रयास है। बता दें मुख्य सचिव तिवारी ने समीक्षा के दौरान यूपी आरएनएन के प्रोजेक्ट मैनेजर को 22 अक्तूबर तक कार्य न पूरा करने पर निलंबन की चेतावनी दी।

पुष्पवर्षा से होगी दीपोत्सव की शुरुआत-
मुख्य सचिव ने साथ ही ये भी बताया कि 26 अक्तूबर को अयोध्या में पुष्पक विमान को भगवान राम, माता सीता व अनुज लक्ष्मण जी के स्वरूप को लेकर उतरेगा। तो दूसरी ओर हेलीकाप्टर पूरे अयोध्या में पुष्प वर्षा करेगा जो अपने आप में एक बहुत ही अद्भुत दृश्य होगा। जिसके साथ दीपोत्सव कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News