विवाह पंचमी- बन रहा है ये खास संयोग, सभी अड़चनें होंगी दूर

punjabkesari.in Sunday, Dec 01, 2019 - 10:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज यानि मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचनी तिथि 1 दिसंबर रविवार को विवाह पंचमी का उत्सव मनाया जा रहा। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक इस दिन श्री राम व माता सीता का विवाह संपन्न हुआ था। जिस कारण इस दिन लोग घरों व मंदिरों में सीया राम का विवाह संपन्न करवाते हैं। श्री राम सीता के विवाह की विधि जानने के लिए किल्क करें यहां। शास्त्रों में इस दिन का महत्व बाखूबी बताया गया है। परंतु कहा जा रहा है इस बार की विवाह पंचमी के दिन शुभ संयोग बन रहा है जिस कारण इस दिन की खासियत बढ़ गई है। ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की खास स्थिति बन रही है। आइए जानते हैं बन रहे हैं कौन से शुभ संयोग-
PunjabKesari, Dharam, Vivah panchami 2019, vivah panchami 2019 date, Vivah panchami 2019 in nepal, Vivah panchami Mithilanchal, Sri Ram, mata Sita, Sri Ram sita Marriage
बताया जा रहा है इस दिन चंद्रमा श्रवण नक्षत्र के साथ मकर राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में, गुरु धनु राशि में, राहु मिथुन राशि में रहेंगे। विद्वानों के अनुसार रविवार को गोचर यानि आकाश मंडल में स्वराशि स्थित बृहस्पति और चंद्रमा से एकादश सूर्य लाभ भाव में होने से इस मुहूर्त की शुद्धता को बढ़ाएंगे। वहीं चंद्रमा का स्वयं के नक्षत्र श्रवण में होना शुभ है। शुभ ग्रहों की प्रधानता होने के कारण यह दिन मांगलिक कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा।

इन शुभ योगों में सूर्योदय
रविवार को सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से वृद्धि और रवियोग योग बन रहे हैं। वहीं तिथि, वार और नक्षत्र के संयोग से सुबह लगभग 10 बजे तक सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा। इन शुभ योगों में सूर्योदय होने से मांगलिक कार्यों के लिए पूरा दिन श्रेष्ठ रहेगा। पूर्णा तिथि होने से मांगलिक कार्य पूर्ण होंगे।
PunjabKesari, Dharam, Vivah panchami 2019, vivah panchami 2019 date, Vivah panchami 2019 in nepal, Vivah panchami Mithilanchal, Sri Ram, mata Sita, Sri Ram sita Marriage
शुभ है यह तिथि
अंक ज्योतिष में भी यह तिथि काफ़ी शुभ है। रविवार का मूलांक 1 है जो सूर्य देव का अंक है। दिन और अंक का शुभ संयोग बनने से सभी मुहूर्तों में सूर्य का प्रभाव रहेगा। इस दिन किया गया प्रत्येक कार्य शुभ फल देगा।

दूर होंगी परेशानियां
मान्यताओं के अनुसार जिनकी शादी में अड़चनें आ रही हों या जिस दंपत्ति के जीवन में परेशानियां चल रही हों, उन्हें पंचमी को श्रीराम और माता सीता का विवाह करवाना चाहिए। साथ ही इस दिन रामचरित मानस और बालकांड में भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह प्रसंग का पाठ करना चाहिए।
PunjabKesari, Dharam, Vivah panchami 2019, vivah panchami 2019 date, Vivah panchami 2019 in nepal, Vivah panchami Mithilanchal, Sri Ram, mata Sita, Sri Ram sita Marriage


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News