अनमोल वचन: अंधकार के बाद प्रकाश का आना प्रकृति का नियम है

punjabkesari.in Thursday, Dec 16, 2021 - 06:02 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सुख-दुख तो जीवन में आते ही रहते हैं। अंधकार के बाद प्रकाश का आना प्रकृति का नियम है। उस तरह दुख के बाद सुख भी जीवन में आता है। —संतवाणी
परमात्मा का ज्ञानरूपी घी यदि आपके पास है तो फिर खुशी का दीपक आपके जीवन में हमेशा जलता रहेगा।
रोज रात को सोते समय अपने दिन भर के किए कामों का हिसाब करें-कितने अच्छे और कितने गलत काम किए फिर आप बुराइयों से बच जाएंगे। —विजयशंकर
निराशा व्यक्ति का मनोबल गिराती है फिर ङ्क्षचताएं चारों तरफ से घेर लेती हैं। हमेशा अपना मनोबल बढ़ाए रखें। —नरेश सोनी
हमारे पास घर में वह सामान नहीं जो दूसरों के पास है यह सोच-सोच कर आप दुखी हो रहे हैं। रात को ठीक से नींद भी नहीं आती। —श्रीश्री रविशंकर
कोई गलत काम करने लगते हो तो अंदर से आत्मा कहती है कि न कर और मन कहता है कर। कोई नहीं देख रहा पर ऊपर वाला सब देखता है। —संतवाणी
मोह में अंधे और विवेकहीन व्यक्ति के पास लक्ष्मी अधिक समय तक नहीं रुकती। —सोमदेव
धन में बल है, परंतु सत्य नहीं। —मैक्सिम गोर्की
किसी कार्य के लिए कला एवं विज्ञान ही पर्याप्त नहीं होता उसमें धैर्य भी जरूरी है। —गेटे
प्रशंसा सफलता की नहीं, सज्जनता की होनी चाहिए। —श्री राम शर्मा आचार्य
जितने धन से पेट भर जाए उतना ही शरीरधारियों के लिए अच्छा है। —भागवत
उस घोड़े से जो हमें गिरा दे वह गधा कहीं अच्छा है जो हमें मंजिल तक ले जाए। —हालैंड
प्रत्येक के लिए मृदुल व दयालु बनो परंतु खुद के लिए कठोर। —अज्ञात
उस कर्तव्य का पालन करो जो तुम्हारे निकटतम है। —गेटे 
तेरी बुद्धि और तेरे हृदय को जो सत्य लगे वह तेरा कर्तव्य है। —महात्मा गांधी
कर्तव्य कभी आग और पानी की परवाह नहीं करता। कत्र्तव्य पालन ही चित्त की शांति का मूल मंत्र है। —प्रेम चंद
जीवन को सफल बनाने के लिए शिक्षा की जरूरत होती है, डिग्री की नहीं।
हम व्यर्थ की बातें ज्यादा सीख लेते हैं इसलिए मूल्यवान के लिए समय नहीं बचता। —कृष्ण सेठी, जालंधर


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News