Smile please: आप भी अपने व्यापार से बिल गेट्स बन सकते हैं

punjabkesari.in Saturday, Feb 27, 2021 - 01:42 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आप विनम्र बन जाएं। मीठी बाणी बोलें। स्पष्टवादी बन जाएं और मन को निर्मल बना लें। अहंकार बात-बात पर हमें परेशान करता है। अहंकार को त्याग दोगे तो सुखी हो जाओगे, फिर आनंद बरसने लगेगा। —विजय शंकर

PunjabKesari Anmol Vachan

गुरु के ज्ञान में तारने की शक्ति होती है परंतु तरेंगे वही जो गुरु की बातों पर विश्वास करते हैं। केवल मंत्र दीक्षा ले लेने से बात नहीं बनती। बिना गुरु कृपा जीवन का सुधार नहीं होता। —संत सुभाष शास्त्री

यदि हम सब अपना काम 110 प्रतिशत दक्षता, ईमानदारी से करने लग जाएंगे तो फिर हम सब अपने व्यापार से बिल गेट्स बन सकते हैं। मन में दृढ़ विश्वास होना चाहिए। —राबर्ट क्लीमैंट्स

धुंधकारी प्रेत योनि में बांस के अंदर वायु बन कर बैठ गया। सात दिन भागवत कथा से उस बांस की सातों गांठें एक-एक कर खुल गई और धुंधकारी मुक्त होकर प्रभु का पार्षद बन गया। भागवत कथा मुक्ति का द्वार है। —गौरव कृष्ण

PunjabKesari Anmol Vachan
जिंदगी छोटी है, खूबसूरत है, इसे सपनों से सजाएं। इसे टी.वी. देखते-देखते एवं नौकरी की चक्की पीसते-पीसते ही बर्बाद न करें। डर वह रोग है जो सपनों को कफन में बंद करके ही चैन लेता है। —हरिवंश दुआ

हमने अपना खान-पान बिगाड़ कर स्वयं रोगों को अपने पास बुलाया है। हमने अपनी जीभ के स्वाद के लिए अपना स्वास्थ्य बिगाड़ लिया है और परेशान हो रहे हैं। दोषी हम हैं, दूसरा कोई नहीं।

PunjabKesari Anmol Vachan

अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें, उन्हें बड़ों का आदर-सत्कार करना सिखाएं। यह शिक्षा बड़े होने पर उनके काम आएगी। बच्चे होनहार बन जाएंगे और उनका जीवन सुधर जाएगा। —दर्शना भल्ला

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News