आज का राशिफल 5 सितंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Sep 05, 2021 - 09:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। लेखन और प्रकाशन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप अपनी  वाकपटुता से अपने कार्य निकलवाने में सफल होंगे।
उपाय-   आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कारोबार और व्यवसाय में साझेदारी के प्रस्तावों पर सोच समझ कर फैसला ले। मन थोड़ा परेशान रहेगा।
उपाय-  यथासंभव चांदी के पात्र में जल पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मेहनत के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं।
उपाय-  पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक आज का दिन सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक कार्य करने से बचे। व्यर्थ ही पुलिस विभाग के संपर्क में आना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें।
उपाय-   खराब घड़ी घर में ना रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन सम्भव है। बच्चों का मन नृत्य और संगीत कला की ओर आकर्षित हो सकता है।
उपाय-  दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। अपनी बातों को साझा करने से आप मन के बोझ को हल्का कर पाएंगे।
उपाय-  गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज कारोबार और व्यापार से संबंधित कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। माता की सेहत का ख्याल रखें। छोटी बहन के साथ विवाद हो सकता है।
उपाय-  कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपको एक साथ एक से अधिक कार्य करने पड़ सकते हैं। अकस्मात हुए कुछ परिवर्तन आपकी कार्यशैली पर प्रभाव डाल सकते हैं। आज के दिन खर्चे अधिक होंगे।
उपाय-  काले चने दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आप किसी सामाजिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। आपकी सफलता आपकी बोलचाल की शैली पर निर्भर करती है। आपकी स्पष्टवादिता दूसरों को नाराज कर सकती है।
उपाय-  हनुमान जी के मंदिर में माथा टेकें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News