आज का राशिफल 10 अगस्त, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 08:56 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। रुके सरकारी कामों को थोड़े से परिश्रम से पूरा करने में सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभकारी रहेगा। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले जातकों को भी सफलता मिलने की उम्मीद है। आज युवाओं को करियर से सम्बंधित छोटी यात्रा करनी पड़ेगी।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। परिवार में विवाह से सम्बंधित मांगलिक कार्य संपन्न होगा। आज जोखिम भरे निवेश से बचने की कोशिश करें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- गुड़ चने का प्रसाद बाटें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आज कोई सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई बना बनाया काम थोड़ी से लापरवाही के कारण बिगड़ने की सम्भावना है। आज किसी को उधार न दें।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार में अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त करने में सफल रहेंगे। उच्च अधिकारियों से पदोन्नति मिलेगी। घरेलू समस्याओं को अपनी बुद्धि और विवेक से निपटाने में सफलता मिलेगी।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज कला के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा निखरेगी। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को शुभ समाचार मिल सकता है। घर में सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर पैसा व्यय करेंगे। त्वचा सम्बन्धी रोग परेशानी हो सकती है।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की किसी समस्या को सुलझाने में उसकी मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। पीठ या पैरों में दर्द परेशान करेगा। दोस्तों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। पारिवारिक जीवन और कारोबार में सामंजस्य बैठाने में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का कार्यक्रम बनेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहने की कोशिश करें।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। अपने सभी योजनाओं और गतिविधियों को क्रियान्वित करने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार के विस्तार के लिए मित्रों की मदद मिलेगी। विद्यार्थी अपनी योग्यता का भरपूर उपयोग करेंगे।
उपाय- लाल चन्दन का तिलक लगाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in