आज का राशिफल 7 मई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, May 07, 2022 - 08:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में किये गए निवेश से लाभ मिल सकता है। आज किसी अजनबी पर जरुरत से अधिक विश्वास न करें, अन्यथा हानि उठानी पड़ेगी।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन कुछ चुनौतियों भरा हो सकता है। विद्यार्थियों का मन शिक्षा में कम और सोशल मीडिया में अधिक रहेगा। व्यापार के लिए छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है, जोकि बहुत लाभदायक नहीं रहेगी इसलिए यदि संभव हो तो आज यात्रा को टालने का प्रयास करें।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने के लिए आपके द्वारा किये गए प्रयासों की प्रशंसा होगी और कुछ नए काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। युवा अपने भविष्य को लेकर गंभीर नज़र आयेंगे।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापारिक वर्ग को थोड़ा संभल कर काम करने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। पैतृक संपत्ति को लेकर घर में चर्चा हो सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। काम के बदलाव के बारे में विचार कर रहे है तो अभी थोडा इंतज़ार करे। व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलेगा। किसी भी महत्वपूर्ण फैसलों को लेने से पहले घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह अवश्य लें।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आय और खर्चों दोनों में संतुलन बनाये रखने की आवश्यकता है। बिना कारण किया गया खर्चा आपको आर्थिक तंगी में डाल सकता है। आज सोच समझ कर प्रॉपर्टी में निवेश किया जा सकता है।
उपाय- जीवनसाथी को कोई उपहार दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। माता पिता के साथ किसी तीर्थ यात्रा घूमने जायेंगे, जिस से आपक मानसिक शांति मिलेगी। घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा, जिससे खर्चों में वृद्धि होगी। आज थोड़ी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- चाय मंदिर में बांटें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। संपत्ति को कर यदि की विवाद चल रहा है तो उसका निपटारा आज होने की सम्भावना है। कानूनी मामलों से आज आको थोड़ी राहत मिल सकती है। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों का ध्यान रखें, घर में ही वो कहीं खो सकते हैं।
उपाय- लोहे का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य को लेकर चर्चा हो सकती है। संतान की संगति का ध्यान रखने की जरूरत है। बच्चों का खेलते समय विशेष ध्यान रखें, चोट लगने की सम्भावना है।
उपाय- प्रतिदिन नीम के वृक्ष पर जल अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News