आज का राशिफल 24 अप्रैल, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2022 - 08:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यवसाय के मामलों को लेकर छोटी यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके संपर्कों में वृद्धि करेगी। आज किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करेंगे। आज परिवार के किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा।
उपाय- पीतल के बर्तनों का प्रयोग करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। नवविवाहित व्यक्तियों को संतान से सम्बंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। घर के नवीनीकरण के कार्यों को कुछ समय के लिए स्थगित कर सकते हैं।
उपाय- मिश्री का सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के पदोन्नति के बारे में उच्च अधिकारी विचार कर सकते हैं। संतान की उच्च शिक्षा को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। शिक्षा से जुड़े लोग आज बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
उपाय- पीपल के वृक्ष से सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विदेश में रहने वाले मित्र से बातचीत कर मन प्रसन्न होगा। अविवाहित व्यक्तियों को आज विवाह का कोई बेहतर प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर से पूर्व उस का अच्छे से अध्ययन अवश्य करें।
उपाय- मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति पदोन्नति प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। पारिवारिक मुद्दे पर किसी बात को लेकर असंतोष महसूस करेंगे। भाई बहनों के बीच चल रहा विवाद सुलझता दिखाई देगा।
उपाय- तांबे का सिक्का गले में धारण करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। कारोबारियों को व्यापार में लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेमी जीवन के संबधों को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना होगा।
उपाय- सफ़ेद चन्दन लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। साझेदारी में काम करने से लाभ मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकाल पाने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी छवि ख़राब करने की कोशिश कर सकता है, सावधान रहें।
उपाय- सफ़ेद काला कम्बल दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि के चलते, समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपकी किसी समस्या से बाहर निकलने में आपके लिए सहायक साबित होंगे। खर्चों और आय के बीच आपको संतुलन बनाने की आवश्यकता है।
उपाय- मछलियों को आटे की गोली खिलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मित्र के सहयोग से व्यापार में उचित लाभ मिलेगा। युवा प्रेमियों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा, वे अपने परिणय सूत्र में बंधने का महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। नौकरी प्राप्ति के लिए दिए गए साक्षात्कार में सफलता मिलने की उम्मीद है।
उपाय- खांड का मंदिर में दान करें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News