आज का राशिफल 20 मार्च, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Mar 20, 2022 - 08:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन अच्छा है। कारोबार में बरकत होगी।  कारोबार में किसी नयी परियोजना में काम करने का मौका मिलेगा। घर के बड़ों से सलाह मशवरा लेकर काम करना आज लाभदायक रहेगा। नौकरी ढूंढ रहे लोगों की आज तलाश पूरी हो सकती है।
उपाय-   बेसन के हलवे का सेवन करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप लोग कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थी भी आज ध्यान केन्द्रित करके पढ़ाई कर पाएंगे। आज आप अपने किए हुए काम से संतुष्ट रहेंगे, जिससे आपका मन खुश रहेगा।
उपाय-  चांदी के आभूषण धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चे मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। आपको अपने किसी परियोजना में करीबी मित्र की मदद मिलेगी। नौकरीपेशा लोग भी आज अपने सभी लक्ष्यों को समय से पूरा कर लेंगे। शाम का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा।
उपाय-  दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज कारोबार में कोई योजना बनाते समय खास सावधानी बरतें। आज नया व्यापारिक लेन देन ना करें। विद्यार्थी आज विदेशी भाषा सीखने का मन बना सकते हैं। आज आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी लग सकती है।
उपाय- फिटकरी के पानी से दांत साफ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज संचार के साधनों से लाभ होगा। बिक्री और विपणन से जुड़े लोगों को भी आज फायदा होने के योग बनते हैं। अपनी भावनाओं पर अंकुश रखें। आज किसी से अपना जरुरी बातें साझा ना करें।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। फैशन या अन्य किसी प्रकार के रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके काम की सराहना होगी। परन्तु फिर भी मन  अकारण ही चिंतित रहेगा। आपका कोई नजदीकी आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज अपने खान-पान पर ध्यान दें, बाहर का खाना खाने से बचें। कंधे और पीठ में दर्द से परेशानी का कारण बन सकता है। आज कोई कीमती चीज कही रखकर भूल जाएंगे। कुछ लोग आपकी छवि ख़राब करने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें।
उपाय-  शिवलिंग पर काले सफेद तिल चढ़ाकर जल अभिषेक करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आप किसी पुरानी बात को लेकर उधेड़बुन में लगे रहेंगे। अधिकांश समय आप सोच विचार में डूबे रहेंगे, जिसके कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। आवश्यकता से अधिक गंभीरता बेकार की देरी का कारण बन सकता है। जीवन साथी के साथ सलाह मशवरा करने से आपको अच्छी सलाह मिलेगी।
उपाय-  शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज घर परिवार के कुछ निजी कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। आज आप लोगों से अपनी बात मनवाने में सफल रहेंगे। करियर में विकास होगा। भाग्य आपका साथ देगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा
उपाय-  यदि तांबे के बर्तन में पानी पिए।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News