आज का राशिफल 4 मार्च, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Mar 04, 2022 - 08:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज कोई अनैतिक कार्य करने से बचें, अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। आज अपने कामों को पूरा करने के लिए शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र पर नियम और विनियम का पालन करने की कोशिश करें अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा पर बात आ सकती हैं।
उपाय-  खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। किसी को अपशब्द ना कहें। सोशल मीडिया पर कोई समीक्षा करते हुए सावधानी बरतें। व्यापार में कोई नया निर्णय आज ना लें।
उपाय-  दूध का दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज कोई नया कौशल सीखने की कोशिश करेंगे। आज आप कार्यक्षेत्र पर कोई ना कोई तरकीब लगाकर अपनी समस्या का समाधान ढूंढ ही लेंगे। लोग आपके अनुभव और हुनर की तारीफ करेंगे। एक किसी भी प्रलोभन में पड़ने से बचें।
उपाय-  धर्म स्थान में सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपनी सूझबूझ से अपने सभी काम पूरा कर लेंगे। जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। अपने शब्दों के चयन पर थोड़ा ध्यान दें अन्यथा परिस्थितियां आपके विपरीत हो सकती हैं।
उपाय-  पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। आप आसानी से अपने सभी काम पूरे कर लेंगे। घर में बड़ों के साथ मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय-  दांत फिटकरी से साफ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज व्यर्थ के शक के कारण  शादीशुदा जीवन में खटास उत्पन्न हो सकती है। आज आप अपने लिए कोई पश्चिमी वस्त्र खरीद सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की सम्भावना है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय-  हरा पीने वाला नारियल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज अचानक कहीं से धन लाभ के योग बनते हैं। आज आपको अपने सभी कामों में सफलता मिलेगी। ससुराल से कोई उपहार मिल सकता है। परिवार के साथ विदेश यात्रा की योजना बन सकती है।
उपाय- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। संपत्ति सम्बन्धी मामलों में आज फायदा होगा। अचानक कोर्ट के मामले आपके हक में होते नजर आएंगे। पिछले कुछ समय से रुके हुए काम आज दोबारा से शुरू हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ विवादों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज अभियोग और पुलिस के मामलों से दूर रहे नहीं तो बात बढ़ सकती है। किसी विदेशी मित्र से बातचीत करके आज आप अच्छा महसूस करेंगे। किसी साहसिक गतिविधि में भाग लेंगे।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर बनाकर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News