आज का राशिफल 6 अक्टूबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 06, 2021 - 09:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 1 नंबर। आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपका मन काम में कम लगेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने या पार्टी करने का प्लान बन सकता है।
उपाय-  बंदरों को गुड़ खिलाना लाभप्रद रहेगा।

मूलांक – 2
जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 2 नंबर। आज बच्चों का मन पढ़ाई  की जगह नाच, गाने या अन्य गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। खरीदारी में ज्यादा खर्चा होने के कारण नकद धन की कमी हो सकती है।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना दिन के शुभ फलों में वृद्धि करेगा।

मूलांक – 3
जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 3 नंबर। आज का दिन कारोबार और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। गणित और वाणिज्य से जुड़े लोगों और विद्यार्थियों को भी आज अच्छे परिणाम मिलेंगे।
उपाय- हल्दी का तिलक लगाना लाभप्रद रहेगा।

मूलांक – 4
जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 4 नंबर। आज आपके साथ कुछ अप्रत्याशित घटनाएं हो सकते हैं। कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। बेकार की शक और शंकाओं के कारण वैवाहिक जीवन के सुख में कमी भी आ सकती है।
उपाय- धर्म स्थान में सेवा करना लाभप्रद रहेगा।

मूलांक – 5
जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 5 नंबर। आज का दिन भौतिक सुख साधनों में वृद्धि करेगा। आज आप घूमने फिरने और मौज मस्ती में दिन बिताएंगे। जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।
उपाय- छोटी बहन को कोई उपहार देना फायदेमंद रहेगा।

मूलांक – 6
जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 6  नंबर। आज का दिन अच्छा रहेगा। फैशन और डिजाइन से जुड़े लोग आज अपनी रचनात्मकता दिखा पाएंगे। आज आप स्वयं के पहनावे और सुंदरता पर भी अधिक ध्यान देंगे।
उपाय- दही का दान मंदिर में करना लाभप्रद रहेगा।

मूलांक – 7
जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 7  नंबर। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने का योजना बना सकते हैं। खरीदारी के लिए भी दिन अच्छा है। आज अपने मन की बात जीवनसाथी के साथ साझा कर के बेहतर अनुभव करेंगे।
उपाय- काले सफेद तिल जल प्रवाह करना फायदेमंद रहेगा।

मूलांक – 8
जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 8 नंबर। आज का दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेगा।।आज प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। खर्चों की अधिकता के कारण नकद धन की कमी हो सकती है।
उपाय- आज खाने में दही का सेवन करें।

मूलांक – 9
जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 9 नंबर। आज किसी महिला कर्मचारी से बात करते हुए अशिष्ट भाषा का उपयोग ना करें। बेकार के आरोप लग सकते हैं, जो आपके  व्यावहारिक  संबंधों की गरिमा खराब कर सकता है।
उपाय- आज खाने में लाल मिर्च का सेवन ना करें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News