लव राशिफल 13 जून- तेरे बिन अब न लेंगे इक भी दम...

punjabkesari.in Sunday, Jun 13, 2021 - 11:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- इस राशि के जातकों के आज पार्टनर के साथ कहीं घूमने का मौका मिल सकता है। हालांकि ये ट्रिप ज्यादा दूर की नहीं होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए भी आज समय सुनहरा साबित हो सकता सकता है।

वृष- वृष वालों आज आपको अपने पार्टनर की तरफ़ से प्यार की सौगात मिल सकती है। परंतु ध्यान रहे पति-पत्नी के जीवन में आज किसी न किसी कारण तनाव आ सकता है। जिससे रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं।

मिथुन- आपका जीवनसाथी आज आप से किसी बात के लेकर नाराज़ हो सकता है। जिसे मनाने के लिए आप अपनी पूरी जान लगा देंगे। आपकी इसी मेहनत को देखकर   पार्टनर नाराज़गी को खत्म कर देगा।

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य सा रहेगा। सावधान रहे कोई तीसरा आपकी मैरिड लाइफ को खराब करने की कोशिश कर सकता है। प्रेमी आज अपने पार्टनर को उसकी अच्छी बुरी आदतों से रूबरब कर वा सकते हैं।

सिंह- आज आपकी अपने लाइफ पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकती है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर अच्छी कहा सुनी हो सकती है। जिस कारण सारा दिन मूड खराब रहेगा प्रेमियों के लिए दिन बेहतर है।

कन्या- इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी को खुश करके के प्रयास करेंगे। जिसमें आसानी से सफल भी होंगे।प्रयास। जीवनसाथी का मन प्रसन्न होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर है।

तुला- इस राशि के शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है। तो वहीं प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश नजर आएंगे। विवाह योग्य जातकों के घर में आज उनकी शादी की बात चल सकती है।

वृश्चिक- इस राशि के जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे  हैं उनके हाथ आज निराशा के अलावा कुछ नहीं आएगा। जिय कारका मूड कुछ ऑफ दिखाई दे सकता है। मैरिड लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

धनु- इस राशि के विवाहित अविवाहित दोंनो ही लोगों के जीवन में प्यार बढ़ेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। मगर धयान रहे संबंधों में संवाद टूटने न दें। इसके अलावा किसी नए रिश्ते में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें।

मकर- इस राशि के लोगों में रोमांस की कमी दूर होगी पार्टनर के साथ प्यार के पल बिताने को मिलेंगे। अपनी लव लाइफ का भरपूर मज़ा उठाएंगे। ध्यान रहे किसे तीसरे की वजह से अपने पार्टनर पर शक न करें।

कुंभ- पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है। उनका खास ख्याल रखें। मन थोड़ा परे़शान रह सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के सावधान रहने की अधिक आवश्यकता है किसी बात पर पार्टनर से अनबन हो सकती है।

मीन- इस राशि के लोग आज अपने पार्टनर से नाराज़ रह सकते हैं। जिस कारण दोनों का ही मूड अप सेट रहेगा। मैरड जीवन में प्यार के साथ-साथ खुशियां भी दस्कक दे सकती हैं। जिससे दिन खुशहाल होगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News