आज का राशिफल 24 फरवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 23, 2021 - 10:37 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन संघर्षों भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती है। आप स्पष्ट बोलने वाले व्यक्ति है, पर इस बात का आज नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए अपने शब्दों का चुनाव सोच समझ कर करें।
उपाय-  गुड़ खा कर घर से बाहर निकालें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज कुछ काम अपनी भावनाओं के वश में आ कर कर सकते हैं, जिस का निकट भविष्य में नुकसान उठाना पड़ेगा। बिना सोचे समझे किसी से कोई वादा न करें। माता और पत्नी में किसी बात को लें कर विवाद हो सकता है।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। करियर के क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को एकाग्रता के साथ पढाई करने की सलाह दी जाती है। आपके मिलनसार व्यवहार की आप के रिश्तेदार प्रशंसा करेंगे।
उपाय- पीले रंग कर रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। नौकरी में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन मिला जुला रहेगा। जहां निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे, वहीँ कोई बड़ा सौदा हाथ से निकल सकता है।
उपाय- मांस, मदिरा का सेवन न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आप एक अच्छे सलाहकार है, इस कारण आपके कुछ मित्र अपनी किसी समस्या का समाधान पाने के लिए आपसे परामर्श लें सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्य से अपने अधिकारियों को  प्रभावित करेंगे।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। धन उपार्जन के नये मार्ग बनेंगे। अपने किसी हुनर को निखारने में समय निकलेंगे। प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। घर के नवीनीकरण में पैसा व्यय कर सकते हैं। त्वचा से सम्बंधित कोई रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- इत्र लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी में परिवर्तन करने से बचें। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। आज मेहनत अधिक पर परिणाम कम मिलेंगे, जिस से मन परेशान हो सकता है। जोड़ों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय- कुत्तों को रोटी दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। खर्चों को पूरा करने के लिए ऋण लेने की आवश्यकता पड़ेगी। नौकरी में शत्रु परेशान करने का प्रयास करेंगे, पर आप अपनी हिम्मत से सभी स्थितों को संभाल लेंगे। अचल संम्पति खरीदने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मित्र के सहयोग के कारण आपके अपने व्यापार में सुधार आएगा। नौकरी में अपने अच्छे व्यवहार के चलते अपने सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करेंगे। आप के द्वारा किये गए कार्यों की आपके उच्च अधिकारी प्रशंसा करेंगे।
उपाय- मसूर की दाल मंदिर में रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News