आज का राशिफल 15 नवंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2020 - 09:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। परिवार के कुछ सदस्यों में आपसी विचारों के न मिलने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपनी वाणी में संयम रख कर आप स्थिति को संभाल सकते हैं। 
उपाय-  सूर्य नमस्कार करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। माता और पत्नी के बीच किसी बात को ले कर विवाद हो सकता है, पर आप धैर्य रखे दोनों के बीच में बोल कर आप स्थिति को और गंभीर कर सकते हैं। 
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप को अपने पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा और आप सब मिल कर अपने पुराने दिन याद करने में दिन निकालेगे। 
उपाय- बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। बहुत दिनों से व्यापार के लिए जो विचार आप के दिमाग में बन रहा है उस में तेज़ी आ सकती है, पर आज के दिन किसी भी नये काम को शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। 
उपाय- जौ जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। घर में बहन या बुआ के आने से वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रयासरत रहने से व्यापार में कोई नया सौदा हाथ लगने की सम्भावना है। 
उपाय- साबुत मूंग जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दिन भर आलस्य से भरा रहेगा। घर के कुछ कामों को अपने आलस्य के कारण स्थगित कर सकते हैं। नकारात्मक विचारों को अपने से दूर रखें। 
उपाय- दही मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। बदलते मौसम के कारण संतान के स्वास्थ्य को ले कर चिंतित हो सकते हैं। शत्रु परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, पर आप उन सब पर विजय प्राप्त कर लेंगे। 
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। पिछले दिनों जो कार्य में रूकावटे आ रही थी वो आज दूर होने की सम्भावना है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। अनआवश्यक खर्चों से बचें। 
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। भाई के साथ व्यापार में साझेदारी करने से लाभ होगा। रक्त सम्बन्धी रोग परेशान कर सकता है। जोखिम भरे कार्यों से आज दुरी ही बना कर रखें वर्ना दुर्घटना होने की सम्भावना है। 
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढाएं।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News