आज का राशिफल 28 सितंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 07:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज भाग्य आपका साथ देगा। रुके कामों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। किसी को दिया हुआ पैसा आज वापिस मिलने की संभावना है। पिता के खराब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज दिन भर सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है, व्यर्थ के कामों में अपना समय बेकार न करें।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार से सम्बंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज साझेदार के साथ व्यापारिक यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। नौकरी में अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।
उपाय- बेसन के लड्डू बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अपनी पिछली सफलताओं के कारण मन में अंहकार न आने दें। ससुराल से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापारियों को अपने काम के विस्तार के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आज किसी को उधार देने से बचें।
उपाय- धर्म स्थान में सेवा करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। पब्लिक डीलिंग का काम करने वाले व्यक्तियों को आज लाभ मिलेगा। अपनी मधुर वाणी से आज आप दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। व्यापार के संपर्कों में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। परिवार के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लक्ष्यों को पूरा करने का अतिरिक्त दबाव रहेगा। आज दूसरों की अपेक्षा अपनी बुद्धि और विवेक का उपयोग करें। संतान की उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे।
उपाय- जीवनसाथी को उपहार दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेनी चाहिए। आज निजी कामों के चलते अपने व्यापार में पूरा समय नहीं दे पाएंगे। दूसरों के मामलों में बिना मांगे हस्तक्षेप न करें। अपने विचारों में सकारात्मकता रखें।
उपाय- किसी की बुराई न करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में कुछ अड़चने आ सकती हैं। पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव हैं। व्यापार में बड़े निवेश से पहले घर के अनुभवी सदस्य की सलाह अवश्य लें। आज सरकारी कामों में रूकावटें आ सकती हैं।
उपाय- मांस-मछली का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज मांगलिक कामों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में कोई नई डील मिल सकती है। नवविवाहित दंपत्ति को संतान सम्बन्धी शुभ खबर मिलेगी। मौसमी बदलाव गले में खराबी दे सकता है।
उपाय- सात्विक भोजन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News