आज का राशिफल 27 सितंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 27, 2022 - 07:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आज व्यापारियों का मनोबल उच्च का रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। नौकरी में अपनी बुद्धिमत्ता और योग्यता का भरपूर लाभ उठाएंगे।
उपाय- नारंगी या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करना आपकी प्राथमिकता रहेगी। व्यापार के सभी काम अपनी योजना के अनुसार पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। पिछले कुछ दिनों से चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, परन्तु घर के बड़ों की सलाह से सभी कामों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।
उपाय- चने की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। युवा कारोबार में कुछ नया करने का मन बनायेंगे। आज आपके द्वारा लिए गए सभी महत्वपूर्ण निर्णय सभी साबित होंगे। अपने क्रोधित स्वभाव में बदलाव लाने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। संतान की पढ़ाई के लिए करीबी रिश्तेदार से सलाह ले सकते हैं। आज किसी भी प्रकार के तनाव से बचने की कोशिश करें। खुद के लिए कुछ समय निकालने की जरूरत है। भाई-बहन के रिश्ते में मजबूती आएगी।
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पूंजी निवेश की योजना बना रहे हैं तो आज अपनी योजना को स्थगित करें। घर के बड़ों से बातचीत के दौरान शब्दों का सही प्रयोग करें। नौकरी में आलस के कारण कुछ जरूरी कामों को अधूरा छोड़ देंगे। पति-पत्नी के बीच तालमेल में कमी नजर आएगी।
उपाय- स्त्रियों का सम्मान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में साझेदार के साथ पारदर्शिता रखें। जीवन में कुछ समय से चल रहे उतार-चढ़ाव में ठहराव आएगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज बच्चों को कान में दर्द की समस्या हो सकती है।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यवसाय से सम्बंधित कुछ विचार आयेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की सम्भावना है। दूसरों के विवादों से दूर रहें। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा।
उपाय- काले वस्त्र दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। मित्रों के साथ किसी मनोरंजक स्थान पर घूमने का कार्यक्रम बनेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। बाहर के खानपान के कारण पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है।
उपाय- लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News