आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Jul 24, 2022 - 08:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापार में चल रही दिक्कतों और समस्याओं का हल निकाल पाने में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों की आमदनी में बढ़ोतरी मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो सकती है।
उपाय- लाल रंग का कलावा धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत के समय सावधानी बरतें। व्यापार के विस्तार के लिए कुछ धन निवेश करना पड़ेगा।
उपाय- पहाड़ की तस्वीर साउथ वेस्ट में लगा सकते हैं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। व्यापार में सही समय पर सही फैसला लेने से लाभ मिलेगा। घर के बड़ों से आर्थिक मदद मिलेगी। व्यर्थ के विवादों से बचें। युवाओं को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। बिना कारण की जिद के कारण आज आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। राजनीति में आपकी रूचि बढ़ेगी। घर के विद्युत् का कोई उपकरण खराब हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- धर्म स्थान में सेवा करें।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

PunjabKesari

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार के लिए बनाई गई योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए उत्तम दिन है। काम की व्यस्तता बनी रहेगी, परन्तु परिवार के लिए आप समय निकाल ही लेंगे। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच समझ कर करें।
उपाय- गणेश जी को मोदक अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पति पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज संतान के साथ अपने अनुभवों को साझा करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने कामों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापारिक मुद्दों पर फैसलों में जल्दीबाज़ी नुकसानदायक हो सकती है।
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाये।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नौकरी में बदलाव के लिए मन बना सकते हैं। करीबी रिश्तेदार के घर किसी आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैतृक संम्पति से धन लाभ मिलेगा। लम्बे समय से रुका कोई काम आज गति पकड़ेगा।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। करीबी मित्र की तरफ से कोई अप्रिय खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई महिला कर्मचारी आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।
उपाय- लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News