आज का राशिफल 24 मई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, May 24, 2022 - 07:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज हर क्षेत्र में भाग्य आपका साथ देगा। पिछले कुछ दिनों से व्यापार में चल रही समस्याओं का समाधान निकाल पाने में सक्षम रहेंगे। रुका धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार के लिए की गयी यात्रा बहुत सफल नहीं रहेगी इसलिए यदि संभव हो तो आज के लिए यात्रा स्थगित करें। माता के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता-पिता की सलाह से विद्यार्थी अपने करियर के विकल्पों को चुनने में सफल होंगे।
उपाय- सफ़ेद वस्त्र में चावल बांध कर जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों की आय में वृद्धि होने की सम्भावना है। व्यापारिक वर्ग को भी आज सामान्य से अधिक लाभ की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। घर के बड़ों का आशीर्वाद और स्नेह आप पर बना रहेगा।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। व्यापार में साझेदार के साथ किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर बहस बाजी हो सकती है। आज रैश ड्राइविंग से बचें।
उपाय- धूम्रपान न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नयी नौकरी के लिए कोई आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपकी व्यापारिक परेशानियों का हल निकालने में आपकी मदद करेगा।
उपाय- हरे रंग के वस्त्रों का दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युवा प्रेमियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के द्वारा आज आपको कोई कीमती उपहार मिलेगा।
उपाय- चावल की खीर मंदिर में बांटें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। अपने व्यापार को लेकर आज अधिक व्यस्त रहेंगे। आपके संपर्कों में वृद्धि होगी, जिसके चलते व्यापार की कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है। गर्म मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज व्यापार में सोच-समझ कर किये गए निवेश से निकट भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। साझेदार की मदद से कोई नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं। अचल संपत्ति में निवेश करने के लिए आज का दिन उपयुक्त नहीं है।
उपाय- सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। राजनीति के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में किसी महिला कर्मचारी के साथ बहसबाजी हो सकती है।
उपाय- मित्रों और भाइयों को मीठा खिलाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News