आज का राशिफल 31 मार्च, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Mar 31, 2022 - 07:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आप अपने कारोबार को बढ़ाने की योजना बनाएंगे परन्तु बहुत सी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। घर के बड़ों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। काम के तनाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी विदेशी संपर्क से लाभ मिल सकता है।
उपाय-  काले और नीले रंग से परहेज करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नजदीकी आपके भोलेपन का फायदा उठाने की कोशिश करेगा। सेहत का ख्याल रखें। नकदी धन की कमी हो सकती है।
उपाय-  एक नारियल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आप अपने काम को जल्दी निपटाने के चक्कर में कोई शॉर्टकट या कोई आधुनिक तकनीक अपनाने की कोशिश करेंगे। साइंस फेयर या अन्य किसी प्रकार के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे लोगों को आज सफलता मिलने के योग बनते हैं।
उपाय- गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आज आप अपने कामकाज को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। शादी योग्य जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
उपाय- सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको मेहनत के उत्तम परिणाम मिलेंगे। परीक्षा में सफल होने के योग बनते हैं। 
उपाय- तुलसी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन मौज-मस्ती में बिताएंगे। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। प्रेम संबंध अच्छे होंगे। फैशन के क्षेत्र से जुड़े लोग कुछ नया कर पाने में सफल होंगे।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालकर नहाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन शुभ रहेगा। सरकारी काम पूरे होने के योग बनते हैं। एकाएक आपकी योजनाएं सफल होंगी। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों से साथ प्राप्त होगा।
उपाय- परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग बनते हैं। किसी विदेशी मित्र से सहायता प्राप्त होगी। अपनी मेहनत के आपको उचित परिणाम मिलेंगे।
उपाय- कोई जंग लगी हुई वस्तु घर में न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज किसी अनैतिक कार्य से दूर रहें। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफल होने के योग बनते हैं। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। व्यर्थ के लड़ाई- झगड़े में न पड़ें।
उपाय- शहद का सेवन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News