आज का राशिफल 30 मार्च, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 30, 2022 - 07:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज अपने भविष्य को लेकर कोई योजना बनायेंगे। किसी नए निवेश या कोई नया काम करने के बारे में सोच सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगे। पदोन्नति के अवसर बनते हैं।
उपाय- आज बेसन का हलवा खाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी। आपको नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे। शाम का समय घर-परिवार के साथ अच्छा बीतेगा।
उपाय- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपको अपनी मेहनत के सार्थक परिणाम मिलेंगे। हर काम को बिल्कुल सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसके कारण काम हो तो जाएंगे लेकिन समय ज्यादा लगेगा। आज लोग आपके अनुभव और मेहनत की प्रशंसा करेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय-  विष्णु भगवान की पूजा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। आप कोई विदेशी भाषा या विदेशी हुनर सीखने के बारे में योजना बना सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से मिली सलाह आपके लिए मददगार रहेगी।
उपाय-  गले में पीले रंग का धागा पहनें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बहुत समय से जिस काम के लिए उम्मीद लगाए बैठे थे, आज वो पूरा होगा। आपके व्यापार में विस्तार होगा। आपको कोई उपहार मिल सकता है।
उपाय-  दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज परिस्थितियां आपके विरुद्ध खड़ी रहेंगी। आप जिस तरीके से काम को करना चाहते हैं वैसे संभव हो पाना मुश्किल होगा। कार्यक्षेत्र पर अपने जूनियर स्टाफ के साथ तालमेल बिठा पाने में असमर्थ रहेंगे।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। मन अध्यात्म और धार्मिक कार्यों में लगेगा। ज्योतिष सीखने का मन बना सकते हैं। अचानक किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं।
उपाय-  केले का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज अपनी मेहनत और सूझबूझ से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत के दौरान मिली सलाह लाभदायक रहेगी। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय-  पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चे पढ़ाई में अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।  व्यापार में मुनाफा होने के योग बनते हैं। पिता की सलाह से आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News