आज का राशिफल 29 मार्च, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 29, 2022 - 07:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन शुभ रहेगा। आपके काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। आज अधिक बोलने से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा। विद्यार्थी अपने मित्रों से आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।
उपाय- यथासंभव चांदी के बर्तन में पानी पिएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आप अपनी मेहनत से अपने सभी काम समय पर पूरा कर लेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलेगा जिसके कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में भी धन लाभ के योग बनते हैं। परिवार में जीवनसाथी को लेकर थोड़ी बहुत अनबन हो सकती है।
उपाय-  शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। बच्चे पढ़ाई में ज्यादा मन लगा पाएंगे। आपको अपनी पढ़ाई के उत्तम परिणाम मिलेंगे। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता के साथ आपके संबंधों में गहराइयां बढ़ेंगी। आपकी बाहरी कठोरता रिश्तो को आहत कर सकती है।
उपाय- गेहूं का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय आज न लें। अपनी वाणी पर ध्यान दें। छोटी बहन के साथ अनबन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
उपाय- सूखा साबुत धनिया जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आप मानसिक तौर पर थोड़ा परेशान रहेंगे। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। कुछ नए कामों की जिम्मेदारियां आपको मिलेगी, जिसके कारण दिन व्यस्त रहेगा। कारोबार के कुछ कामों को अपनी समझदारी से सुलझाएंगे।
उपाय- चावल का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिसके चलते कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। हालांकि कार्यक्षेत्र पर भी काम अधिक बना रहेगा। आप परिस्थितियों को संभालने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज किसी को पैसा उधार न दें। नकदी धन की कमी हो सकती है। व्यापार में लेन-देन के लिए पैसे की जरूरत महसूस होगी। आज आप किसी निर्णय पर पहुंचने से पहले मन और मस्तिष्क के मध्य जूझते रहेंगे।
उपाय- माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकता है। मानसिक तौर पर थोड़ा अशांत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ बहस होने की संभावना बनती है। दिन धैर्य और संयम के साथ बिताएं।
उपाय- शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज किसी नए काम में निवेश करेंगे। आप जोश और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। माता की सलाह लेना आज के दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी के लिए आवेदन किया जा सकता है।
उपाय- हनुमान जी के मंदिर में सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News