आज का राशिफल 17 मार्च, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Mar 17, 2022 - 07:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से मिली सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। नौकरी में किसी कर्मचारी के साथ विवाद से बचें।
उपाय- लोहे की वस्तु दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। फैक्ट्री या नौकरी में कोई मशीन खराब होने के कारण काम में देरी हो सकती है। मन थोड़ा परेशान रहेगा। किसी निर्णय पर पहुंचने में समय लगेगा। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें।
उपाय- पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके स्वभाव में आध्यात्मिकता बढ़ेगी। हालांकि रोजमर्रा के काम करने में आज आप आलस्य दिखाएंगे।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी काम में अचानक धन लाभ होने के योग बनते हैं। आपको ऑफिस में सहकर्मियों का आज पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, जिसके चलते आप अपने लक्ष्यों को समय से पूरा कर पाएंगे। शाम के समय अपने साझेदार के साथ घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आपको ऑनलाइन मंच से लाभ होगा। आज व्यापारिक परियोजनाओं में देरी होगी परंतु यह देरी आपको आगामी समय में नुकसान से बचाएगी। आज आप खर्चे थोड़ा सोच-विचार कर करेंगे।
उपाय- पक्षियों को हरी मूंग की दाल खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दाम्पत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी। आज विवाह योग्य जातकों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। शादीशुदा लोग जीवनसाथी के साथ मन की बात साझा करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके हक में हो सकते हैं।
उपाय- काले वस्त्रों का दान शनि मंदिर में करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आलस्य करना आज काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। कुछ सुनहरे अवसर हाथ से निकल जाएंगे, जिनका आपको बाद में पछतावा होगा। बच्चों के साथ नरमी से पेश आएं। छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा गंभीर न हो।
उपाय- काले कुत्ते की सेवा करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आय के नए स्त्रोत बनेंगे। कारोबार के सिलसिले में आज बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है जो कि लाभकारी सिद्ध होगी। आज दाम्पत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। किसी शुभ समारोह में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। सन्तान आपकी चिंता का कारण बन सकती है। पिता के सलाह-मशविरे से काम करना लाभ देगा। नौकरी में किसी कर्मचारी के साथ बहस हो सकती है।
उपाय- काले चने दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News