आज का राशिफल 7 मार्च, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Mar 07, 2022 - 07:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरी में आपको कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। कारोबार में समय आपके अनुकूल रहेगा। आपके कर्ज सम्बंधित मामले आज हल होते दिखाई देंगे।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कारोबार के लिए की गयी यात्रा ज्यादा सुखद नहीं रहेगी। कामकाज को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। घरेलू विवादों को सुलझाने में माता अहम भूमिका निभाएगी। कार्यक्षेत्र में कुछ नए संपर्क बनेंगे।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कारोबार में कोई बड़ी डील हाथ लगने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश से पहले दस्तावेज़ को अच्छे से पढ़ अवश्य लें। घर के किसी बड़े सदस्य को श्वास सम्बन्धी परेशानी हो सकती है।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। संपत्ति से सम्बंधित कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। ससुराल पक्ष के साथ सम्बन्ध ख़राब न करें। अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखें।
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आज किसी भी प्रकार की परेशानी को आसानी से पार कर जायेंगे। दूसरों के भरोसे पर अपना जरुरी काम न छोड़ें। अपनी महत्वपूर्ण बातें किसी के साथ साझा न करें। पैसों के लेन-देन को लेकर सावधानी रखें।
उपाय- साबुत मूंग की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी के साथ प्यार भरी नोकझोंक होगी। परिवार के साथ किसी पार्टी का आनंद लेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।
उपाय- पत्नी को उपहार दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आध्यात्म की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर गंभीर नज़र आयेंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा। कारोबार के लिए नए विचार बना सकते हैं।
उपाय- काले रंग की गाय को चारा खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आयेंगे। जो आपको परेशानियों से बाहर निकलने में सहायक होगा। घर के नवीनीकरण में पैसा व्यय कर सकते हैं। वाहन सावधानी से चलायें।
उपाय- शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मन किसी अनजान चिंता के कारण परेशान हो सकता है। बच्चों को खेलते समय चोट लग सकती है। साझेदारी में कारोबार करने के लिए दिन उपयुक्त नहीं है। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
उपाय- मीठा पान हनुमान जी को अर्पित करें।  
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News