आज का राशिफल 1 मार्च, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 01, 2022 - 07:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चे किसी नए कोर्स में दाखिला लेंगे। विद्यार्थी ज्यादा केन्द्रित होकर पढ़ाई कर पाएंगे। कामकाज और व्यापार के नजरिए से भी आज का दिन शुभ है। कारोबार में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।
उपाय- लाल रोली मिलाकर सूर्य को जल दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने काम पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे। आज पिता से आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। परीक्षा के उत्तम परिणाम मिलेंगे। माता के ख़राब स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
उपाय- आज गुड़ का सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों की मदद से काफी समय से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा। आज आप अपने पेशेवर और निजी जीवन दोनों जगहों में चीजों को अच्छे से प्रबंधित कर पाएंगे। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। सरकारी कामों में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अनुसंधान और विकास के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको किसी निवेश के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें।
उपाय- चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आप अपने अनुभव और बड़ों की सलाह से अपने सभी कामों को समय से पूरा कर लेंगे। बच्चे आज अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर योजना बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर बनते हैं।
उपाय- गुड़ का सेवन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज कार्यभार ज्यादा बना रहेगा। ऑफिस में आपको नयी जिम्मेदारियां मिलेंगी। जिन को पूरा करने में आप थोड़ी घबराहट महसूस करेंगे परंतु फिर भी आप अपनी सूझबूझ और अनुभव से सभी कामों को अच्छे से पूरा कर लेंगे।
उपाय- बंदरों को गुड़ खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज सरकारी नौकरी की प्राप्ति के लिए परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सरकारी काम बिना किसी अड़चन के पूरे हो जाएंगे। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा निर्णय सोच-समझ कर लें।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपको कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिलेगा। जिसके कारण काम का दबाव आज ज्यादा बना रहेगा। अपनी मेहनत और लग्न से आप सारे काम प्रबंधित कर लेंगे परंतु शाम तक शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे।
उपाय-  काले वस्त्रों का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन शुभ रहेगा। बच्चे किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे और उनको सफलता मिलने के योग बनते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से जरुरी सलाह मिलेगी। आज परिवार के साथ किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय- पीले रंग का धागा धारण करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News