आज का राशिफल 23 फरवरी, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 23, 2022 - 07:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कारोबार में आज मुनाफा होने के योग बनते हैं। कोई रुकी हुई रकम आज मिलने की सम्भावना है। युवा वर्ग आज का दिन काफी मौज-मस्ती में बिताएंगे। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है।
उपाय- सूर्य को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापारिक लेन-देन में नकदी धन की कमी हो सकती है, जिसके कारण कुछ प्रोजेक्ट स्थगित करने पड़ेंगे। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से स्थिति को प्रबंधित कर लेंगे। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
उपाय- शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज के दिन व्यापार के विस्तार को लेकर योजनाएं बना सकते हैं। आपके संपर्क आपके कारोबार को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। आप खरीदारी पर जा सकते हैं। फैशन डिजाइन जैसी चीजें आप को अपनी तरफ आकर्षित करेंगी।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। युगल प्रेमियों और वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप जीवन साथी के साथ कुछ यादगार पल बिताएंगे। आज का दिन शुभ है। आज आपके पिछले समय से रुके हुए कुछ काम पूरे होंगे।
उपाय- छोटी बहन को हरे रंग के वस्त्र उपहार स्वरूप दें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। संचार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप लोगों का कोई लेख प्रकाशित हो सकता है। दाम्पत्य जीवन के नजरिए से भी आज का दिन बेहतर है। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। अपने कामों में आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। छोटी बहन के साथ व्यर्थ की बातों पर विवाद को नजरअंदाज करें। आज किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ का इस्तेमाल सावधानी से करें।
उपाय- कन्याओं को हरे रंग की चूड़ियां उपहार में दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन व्यापारिक वर्ग के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार में लेन-देन बढ़ेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए निवेश करने की योजना बनाएंगे। सार्वजनिक स्थान पर कोई बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानी से करें।
उपाय-  गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आप खर्चे ज्यादा होने के कारण खरीदारी में कंजूसी दिखाएंगे। मासिक बजट को प्रबंधित करना थोड़ा मुश्किल होगा। कारोबार में कोई प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है। चीजों पर ज्यादा सोच-विचार करना भी खराब है।
उपाय-  सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज घर में किसी शुभ समारोह के दौरान कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। नकद धन की कमी हो सकती है। पिता की सलाह और अनुभव से काम बन सकते हैं। किसी भी प्रकार के अहं की भावना को स्वयं से दूर रखें।
उपाय- तांबे के पात्र में जल पियें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News