आज का राशिफल 17 फरवरी, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Feb 17, 2022 - 08:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज आत्मविश्वास की थोड़ी कमी रहेगी। पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहें। घरेलू विवादों से दूर रहें। प्रॉपर्टी की खरीद बेच से आज के दिन दूर रहें।
उपाय-  सूर्य को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। करियर में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में मनचाही जगह में स्थानांतरण हो सकता है। वाणी में नियंत्रण रखें। माता की सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर के बड़ों का स्नेह और प्यार आपके लिए बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों धैर्य और संयम से निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय-  पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। गुस्से और आवेश में आकर कारोबार में कोई गलत निर्णय न लें। विदेश के संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा।
उपाय- नारियल को जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। कारोबार के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आज किसी विशेष व्यक्ति के साथ अपने महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बातचीत करेंगे।
उपाय-  हरे रंग के वस्त्रों का दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आलस्य बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। अचानक रुका धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त करेंगे। भाई-बहनों के बीच रिश्ते मजबूत होंगे।
उपाय-  लक्ष्मी माता की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। मित्रों का घर में आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ेगा। अचानक छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। घर-परिवार में परिजनों का सहयोग मिलेगा।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कारोबार में भावुकता से काम न लेकर बुद्धि से काम लें। प्रॉपर्टी के काम करने वाले व्यक्तियों को आज लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में परिणामों के लिए आपको अभी थोड़ा ओर इंतज़ार करना पड़ेगा।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। करीबी रिश्तेदार के साथ पुराने संबंध दोबारा से शुरू हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में ग़लतफ़हमी के कारण तनाव हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। भाइयों के साथ मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News