आज का राशिफल 14 फरवरी, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 08:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापार सम्बंधित काम के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है। सरकारी काम में दस्तावेजों के कारण कुछ अड़चने आ सकती हैं। हालांकि आप अपनी कूटनीति और बोलचाल के तरीके से काम निकलवा पाने में सफल रहेंगे।
उपाय- हरी मूंग की दाल से भरी तांबे की एक गागर जल प्रवाह करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज किसी को ऐसे शब्द न कहें जो आपकी ही हंसी का कारण बन जाएं। कार्यक्षेत्र की बैठक में अपनी बात को सही तरीके से रखें। हालांकि अधिकारी से आपको मदद मिलेगी। आज आपके करीबी आपकी भावनाओं को आहत कर सकते हैं, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
उपाय- शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए शुभ रहेगा। आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। हालांकि किसी भी तरीके का निवेश सोच-समझकर करने की जरूरत है। विद्यार्थी आज जिस भी परीक्षा में भाग लेंगे उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। सेहत का ख्याल रखें, सांस संबंधित कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है।
उपाय- हरे कपड़े न पहनें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ रुके हुए काम आज पूरे होंगे। आपके संपर्क कारोबार को आगे बढ़ाने में काम आएंगे। आज आप कोई नई डील पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। अचानक आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। जिसके आधार पर आप आने वाले समय के लिए योजना बनायेंगे।
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने दैनिक लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। अपने काम में आपके साथियों का पूरा- पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी भी आज आपको किसी काम को करने के लिए प्रेरित करेगा।
उपाय- भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवन साथी के साथ खरीदारी पर जा सकते हैं। कारोबार के नजरिए से भी आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महिला कर्मचारी से मदद मिल सकती है। लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज कारोबार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। दस्तावेजों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। सेहत का ख्याल रखें, पीठ के निचले हिस्से और पैरों का दर्द परेशान कर सकता है। मां-बेटी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। बिजनेस में कोई बड़ा निवेश करने से अभी रुकें।
उपाय- काला-सफेद कंबल  भगवान गणेश के चरणों में अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आप कुछ खर्चो को टालना करने की कोशिश करेंगे। कारोबारी सम्बंधित फैसलों को लेकर गंभीर नजर आएंगे। जिसके चलते कुछ काम आने वाले समय पर टालने पड़ेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज कोई निर्णय नहीं मिलेगा।
उपाय-  काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज मांगलिक कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में ज्यादा मुनाफे के बारे में सोच कर किसी प्रोजेक्ट में बिना सोचे-समझे निवेश न करें। आज गुस्से पर नियंत्रण रखें।
उपाय- तुलसी के पौधे को जल दें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News