आज का राशिफल 2 फरवरी, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 02, 2022 - 07:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आर्थिक नजरिए से काफी अच्छा रहेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। पिछले समय में किए गए निवेश भी आज लाभदायक रहेंगे। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ले सकते हैं।
उपाय- पीतल के बर्तन मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज आप चीजों को भावुक होकर निर्णय लेने की कोशिश करेंगे। नकद धन की स्थिति आज अच्छी रहेगी हालांकि किसी को उधार देने से आज बचें।
उपाय- चांदी के आभूषण धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। परीक्षा के भी उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। कामकाज के नजरिए से भी आज का दिन बेहतर रहेगा। रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च अधिक होगा।
उपाय- मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। किसी धर्म स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। अपने बोलचाल के लहजे पर आज थोड़ा ध्यान दें, अन्यथा दाम्पत्य जीवन में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार के दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले थोड़ा जांच परख कर लें।
उपाय- हरे रंग के कपड़े पहनने से परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज कारोबार में मुनाफा होने के योग बनते हैं। किसी मुश्किल स्थिति में निर्णय लेने से पहले भावनात्मक पक्ष को भी समझने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में किसी महिला अधिकारी से मदद मिलेगी।
उपाय- तुलसी के पौधे को जल दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आप जीवनसाथी को उपहार देंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज फंस सकता है, थोड़ा सावधानी रखें। माता के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
उपाय- चावल का दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज अचानक आपकी योजनाओं में बदलाव आएंगे। कोई यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है। अप्रत्याशित खर्च के कारण बजट गड़बड़ा सकता है। किसी से नकद धन उधर लेने की स्थिति बन सकती है।
उपाय- आज के दिन योग करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज काम की अधिकता ज्यादा रहेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ अधूरे कामों को पूरा करने की जिम्मेदारी मिलेगी। आज कोई तत्काल निर्णय न लें। परिस्थितियों को जांच परख कर काम करना लाभदायक रहेगा।
उपाय- रात में दूध का सेवन करने से परहेज करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आप दिमाग की बजाय दिल की सुनेंगे। आलस्य के कारण काम में मन कम लगेगा। आप बिना सोचे-समझे मौज-मस्ती में पैसा खर्च करेंगे। किसी के बहकावे में आकर कोई अनैतिक कार्य करने से बचें।
उपाय- तांबे के लौटे में सूर्य को जल दें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News