आज का राशिफल 23 जनवरी, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Jan 23, 2022 - 08:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने काम में प्रतिद्वंदियों पर जीत हासिल होगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। जीवन साथी के साथ रिश्ते मजबूत बनाने के लिए थोड़ा समय निकालने की कोशिश करें।
उपाय- तुलसी के पौधे को जल दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आपको व्यापार में किसी रिश्तेदार की मदद से फायदा होगा। समस्या का हल ढूंढने के लिए दोस्त की मदद लेना चाहेंगे। किसी बड़े खर्चे के कारण आर्थिक तंगी महसूस हो सकती है। कोई बड़ा निवेश करने से पहले पिता से सलाह लेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज के दिन खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें। नकद धन की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई की जगह मौज-मस्ती में ज्यादा लगेगा। आज आप किसी भी प्रकार की परिस्थिति को अपनी सूझबूझ से सुलझाने की पूरी कोशिश करेंगे।
उपाय-  घर के बड़ों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आप व्यापार में अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अपनी नई सोच और तार्किक शक्ति से जटिल स्थित को भी हल कर लेंगे। आपके साथ काम करने वाले आपसे प्रभावित होंगे।
उपाय-  सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आपके नए दोस्त बनेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। युगल प्रेमियों के बीच सम्बन्ध मजबूत होंगे। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। व्यापारी वर्ग भी आज फायदे में रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।
उपाय-  छोटी कन्या को भोजन करवाएं और उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, जिसके कारण आपके सभी काम समय से पूरे हो जाएंगे। घर में भी छोटे बहन-भाइयों का सहयोग मिलेगा। आप भी अपने मीठे स्वभाव से सबका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आपके काम से आपके अधिकारी खुश होंगे, पदोन्नति भी मिल सकती है। व्यापार में किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत हो सकती है। जीवन साथी के साथ अपने मन की बात साझा करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यापारी वर्ग आज कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें।  दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। आज कुछ अनावश्यक खर्चे आपके बजट को हिला सकते हैं। परिवार के साथ खरीदारी पर जाने का कार्यक्रम बनेगा।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आप लोगों को अपनी योजनाओं पर परिवार के सदस्यों की सहमति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के सुलझने की सम्भावना है।
उपाय- मां दुर्गा की प्रतिमा पर लाल रंग की चुन्नी चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News