आज का राशिफल 19 जनवरी, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 19, 2022 - 07:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ दिनों से चल रही व्यापारिक उलझने आज समाप्त होंगी। सकारात्मक विचारों से आप अपने आसपास के सभी लोगों को प्रभावित करेंगे। व्यापारी अपनी बुद्धि का प्रयोग लाभ प्राप्त करने के लिए करेंगे।
उपाय- बंदरों को गुड़ खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज कारोबार से सम्बंधित यात्रा पर जाना लाभकारी रहेगा। भावुकता में आकर किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर निर्णय न लें। आज पैसों के लेन-देन से बचें। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर में वरिष्ठ सदस्यों का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार में साझेदार के साथ चल रही ग़लतफ़हमी को बातचीत से दूर करेंगे। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल दिखाई देगा। नौकरी में अपनी जिम्मेदारियों से भागे नहीं अपितु उनको शीघ्रता से पूर्ण करने के प्रयास करें।
उपाय- शहद का सेवन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विदेशी संपर्क से व्यापार में लाभ मिलेगा। कोई बनता काम रुकने से आपको क्रोध आ सकता है। आवेश में आकार कोई ऐसा कदम न उठायें, जिससे भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़े। ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय खबर आपको विचलित कर सकती है।
उपाय-  गेहूं का दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कारोबार के कुछ नये अवसर प्राप्त होंगे। अपने काम के बीच अपनी भावनाओं पर काबू रखें। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को भी आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कोई पुराना रुका धन आज वापिस मिलने की सम्भावना है।
उपाय-  तुलसी के पौधे को जल दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पारिवारिक विवादों से बचें। नौकरी में मेहनत जितने परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। मन किसी बात को लेकर बेचैन हो सकता है। जीवनसाथी का हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
उपाय-  गुड़ को जल प्रवाह करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल में घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में रुके कार्यों को गति मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई खबर सुकून देगी। पुराना कमर का दर्द दोबारा से परेशान कर सकता है।
उपाय-  गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कानूनी मामलों से आज दूर रहने का प्रयास करें। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज यदि संभव हो तो कारोबार में बड़ा निवेश न करें।
उपाय- रात्रि में गुड़ का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। हर क्षेत्र में भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय का कोई नया स्त्रोत मिलेगा। नौकरी में कठिन कामों को अपनी कार्यकुशलता से पूरा करेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि से आपको समाज में सम्मान मिलेगा।
उपाय- पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News