आज का राशिफल 15 नवंबर 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Nov 15, 2021 - 08:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आप सारा दिन अपने काम में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपको अपने कुछ निजी मुद्दे अधूरे छोड़ने पड़ सकते हैं। काम की अधिकता के कारण आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन आ सकता है और जीवनसाथी के साथ भी अनबन हो सकती है।
उपाय-   रात्रि में गुड़ का सेवन ना करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आपका मन मौज मस्ती में ज्यादा लगा रहेगा, जिसके कारण काम पर कम ध्यान दे पाएंगे। आज विद्यार्थी भी अपने मित्रों के साथ घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। बच्चे आज पढाई पर ध्यान केन्द्रित कम कर पाएंगे। आज आप जल्दबाजी में कोई चीज रखकर भूल सकते हैं।
उपाय-  दूध का दान मंदिर में करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आप अपनी समझदारी और सूझबूझ से अपने सभी काम समय से पूरा कर लेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। कारोबार के विस्तार के बारे में विचार कर सकते हैं। आप अपने बुनियादी नियमों के दम पर आज कठिन परिस्थिति को संभाल पाएंगे।
उपाय-  मंदिर के बाहर गाय को कुछ खाने को दें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन art फैशन डिजाइन इन सभी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। युवाओं के जीवन में प्रेम दस्तक देगा। शादीशुदा जीवन में मधुरता बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है।
उपाय-  शाम के समय नीले फूल जमीन में दबाए।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन निजी और व्यवसायिक जीवन दोनों के लिए अच्छा है। नौकरी में आज पदोन्नति मिल सकती है, जिससे आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र पर लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे।
उपाय-  गाय को हरा चारा खिलाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप की सभी योजनाएं और कार्य पूरे होंगे। आप समय से अपने सारे काम पूरे करते हुए, निजी जीवन के लिए भी समय निकाल पाएंगे। आज व्यापार में लिए गए निर्णय भविष्य के लिए लाभदायक रहेंगे।
उपाय-  पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज परिवार के बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं।  पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिसकी सहायता से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा।
उपाय-  संतान को वस्त्र उपहार स्वरूप दें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज वाहन खरीदने के योग बनते हैं। किसी मित्र से कोई सलाह मिल सकती है जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। खर्चा ज्यादा होने के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। कार्यक्षेत्र पर कोई महिला कर्मचारी आपके लिए मददगार साबित होगी।
उपाय-  गुलाबी रंग  के कपड़े धारण करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना तो बनाएंगे, लेकिन छोटी सी बात पर मनमुटाव के कारण बात बिगड़ सकती है। अपने  गुस्से पर नियंत्रण रखें। बच्चों के लिए अधिक उत्साह दिखाना नुकसान का कारण बन सकता है।
उपाय- लक्ष्मी मां की आराधना करें और लाल गुलाब का फूल अर्पित करें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News