आज का राशिफल 23 अक्टूबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Oct 23, 2021 - 08:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 1 नम्बर। आज आप अपनी बुद्धि और चतुराई से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र के महत्वपूर्ण कामों में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। लोगों को आपके सुझाव पसंद आएंगे। कामकाज के तौर-तरीकों में आज कुछ बदलाव आ सकता है।
उपाय- छोटी हरी इलायची का सेवन करें।

मूलांक – 2
जिनका जन्म किसी भी महीने की  2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 2 नम्बर। दस्तावेजों में कुछ कमी के कारण कोई महत्वपूर्ण सरकारी काम बीच में रुक सकता है। आज लोग आपकी भली बातों का भी उल्टा मतलब निकाल कर आपको ही गलत ठहरा सकते हैं।
उपाय- तुलसी के पौधे को जल दें।

मूलांक – 3
जिनका जन्म किसी भी महीने की  3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 3 नम्बर। आज विद्यार्थी किसी ऑनलाइन कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। आज आपको ऑनलाइन माध्यम और इंटरनेट से लाभ मिलने के योग बनते हैं। संगीत और वाककला से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 4 नम्बर। आज आत्मविश्वास की अधिकता दिखाने से बचें। आज आप चीजों को जिस प्रकार सोच कर शुरू करेंगे वास्तव में परिस्थितियां वैसा मोड़ नहीं ले पाएंगी। आप व्यर्थ ही हंसी का पात्र बन सकते हैं। किसी के बहकावे में आकर कोई काम न करें।
उपाय- आज चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

मूलांक – 5
जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 5 नम्बर। आज का दिन मूलांक 5 वालों के लिए अच्छा रहेगा। आपके मन चाहे काम पूरे होंगे। जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को आज पदोन्नति का लाभ मिल सकता है।
उपाय- गणेश भगवान जी को दूर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 6
जिनका जन्म किसी भी महीने की  6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 6 नम्बर। आज आपके जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। किसी महिला मित्र या सहकर्मी से मदद मिल सकती है। आज दोस्तों के साथ पार्टी करने की योजना बन सकती है। आज का दिन काफी मौज-मस्ती में बीतेगा।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 7 नम्बर। आज कार्यालय में कुछ परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जो आप के अनुसार नहीं होंगे। जिसके कारण आप थोड़ा सा तनाव महसूस करेंगे। आज दूसरों के साथ बात करने में असहजता महसूस होगी और अकेले रहना पसंद करेंगे।
उपाय- काले-सफेद तिल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 8 नम्बर। आज कुछ अनचाहे खर्चे आपके बजट का संतुलन हिला सकते हैं। दोस्तों के कहने पर आज बाहर खाना खाने या पार्टी करने की योजना बन सकती है। कुछ पुराने दोस्तों से बातचीत करके आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
उपाय- सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 9 नम्बर। आज अधिक तनाव और गुस्से के कारण किसी बात का सही निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। आज यदि किसी परीक्षा या साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो सारे दस्तावेज एक बार दोबारा ध्यान से देख लें। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आज बचें।
उपाय-  किसी विशेष काम पर जाने से पहले हनुमान जी के मंदिर में दर्शन करके जाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News