आज का राशिफल 22 सितंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 22, 2021 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 1 नम्बर। आज अपने चारों ओर नकारात्मकता महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता आपके निजी जीवन को प्रभावित कर सकती है। अचल संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित करें।
उपाय- खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

मूलांक – 2
जिनका जन्म किसी भी महीने की  2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 2 नम्बर। आज पति-पत्नी को बेकार के मुद्दों पर चर्चा नहीं करनी चाहिए अन्यथा उनके बीच मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को नये अवसर प्राप्त होंगे। आपके सरल स्वभाव का कोई मित्र फायदा उठाने का प्रयास करेगा, सावधान रहें।
उपाय- शिवलिंग पर चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा चढ़ाएं।

मूलांक – 3
जिनका जन्म किसी भी महीने की  3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 3 नम्बर। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता होगी। आपके स्पष्ट विचारों, करीबी मित्रों और सहकर्मियों को प्रभावित करेंगे।
उपाय- बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 4 नम्बर। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिस कारण अपने लक्ष्यों को समय सीमा से पूर्ण ही प्राप्त कर लेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विदेश में रहने वाले मित्र की मदद से कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है, जिस से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
उपाय- चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

मूलांक – 5
जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 5 नम्बर। भाई-बहन के बीच चल रहा विवाद आज सुलझता दिखाई देगा। नौकरी में उच्च अधिकारी के साथ व्यर्थ के विषयों पर बहस करने से बचें अन्यथा कार्यक्षेत्र में विवाद उत्पन्न हो सकता है।
उपाय- दांत फिटकरी से साफ करें।

मूलांक – 6
जिनका जन्म किसी भी महीने की  6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 6 नम्बर। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव आज पहले की अपेक्षा कम रहेगा। आमदनी अब मुनाफ़े में बदलती दिखाई देगी। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन की प्रशंसा करेंगे। रुका हुआ पैसा आज वापस मिलने की सम्भावना है।
उपाय- गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 7 नम्बर। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने वाले व्यक्तियों को संतान सम्बन्धी शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना है।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
जिनका जन्म किसी भी महीने की  8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 8 नम्बर। विद्यार्थी अपने करियर में उन्नति के लिए उच्च शिक्षा की योजना बना सकते हैं। वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। अविवाहित व्यक्तियों को विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके व्यवसाय की प्रगति में मदद करेगा।
उपाय- काले चने दान करें।

मूलांक – 9
जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 9 नम्बर। मन किसी बात को लेकर अशांत हो सकता है। व्यापार में जोखिम भरे निवेश से बचें और आज अधिक लाभ की उम्मीद भी न रखें। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में असक्षम रहेंगे।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News