आज का राशिफल 10 सितंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Sep 10, 2021 - 07:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत के लिए शुभ रहेगा। क्षेत्र में उच्च अधिकारियों से साथ प्राप्त होगा। पिता की मदद से अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढने में आसानी होगी।
उपाय- गुड़ और गेहूं का दान न करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आप अपने मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। आत्मबल से आप आज हर कठिन कार्य को पूरा करने का साहस जुटा पाएंगे। ऑफिस में बॉस से मदद प्राप्त हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज लोग आपसे उनकी उलझन और परेशानियों पर सलाह मशविरा कर सकते हैं। आप सहजता से दूसरों की मदद के लिए तैयार हो जाएंगे। लोगों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज सरकारी कामों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। पिता के साथ बहस हो सकती है। आज के दिन आप कामकाज में निवेश करने के लिए पैसा उधार लेने की योजना बना सकते हैं।
उपाय- चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार में नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों की कोई रचना आज प्रकाशित हो सकती है। आज आप अपनी बुद्धि कौशल से समस्याओं का हल निकाल पाने में समर्थ रहेंगे।
उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज कोई त्वचा विकार उत्पन्न होने की संभावना बनती है, समय पर चिकित्सक से सलाह लें। बढ़ते कामकाज की जिम्मेदारियों के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। आज अकस्मात आपको किसी नए काम की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
उपाय- सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी प्रकार का सरकारी लाभ प्राप्त हो सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें। दोस्तों के साथ बहस हो सकती है। स्वाभिमान और अभिमान में अंतर समझना अनिवार्य है।
उपाय- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। आपके कार्य धीमी गति से संपन्न होंगे। कार्यों की अधिकता और जिम्मेदारी बढ़ने के कारण कुछ काम स्थगित करने पड़ सकते हैं। किसी बात को लेकर हठ न करें।
उपाय- किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके सब रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपके आसपास में लोग आपके बात करने के तरीके से प्रभावित रहेंगे। आपका नाम और मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय- हनुमान जी के मंदिर में सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News